google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

राष्ट्रपति को लेकर अमर्यादित टिप्पणी पर CM बोले-अपमान सहन नहीं करेगा, कांग्रेस माफी मांगो

chandrapratapsingh

लोकसभा में कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लेकर की गई टिप्पणी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि देश की महामहिम राष्ट्रपति के प्रति कांग्रेस के सांसद की अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। यह टिप्पणी भारत के संविधान का अपमान है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस के सांसद की अभद्र टिप्पणी भारत की मातृशक्ति का भी अपमान है। भारत की जनजाति समाज का भी अपमान है और भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान राष्ट्रपति के साथ ही देश का भी एक प्रकार से अपमान है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने इस अभद्र टिप्पणी के लिए कांग्रेस सांसद और कांग्रेस की निंदा की। उन्होंने कहा कि अपने इस निंदनीय कृत्य के लिए उन्हें देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। यह देश इस प्रकार की किसी भी टिप्पणी को कभी स्वीकार नहीं कर सकता है। कांग्रेस पार्टी अपनी जवाबदेही से मुकर नहीं सकती है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लेकर की गई कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी से सियासी बवाल मच गया है। भाजपा और कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा सांसदों ने भी संसद भवन में तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया और सोनिया गांधी व अधीर रंजन चौधरी से सार्वजनिक माफी की मांग की।

मायावती ने भी की निंदा : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू का शानदार निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना अति-दुखद, शर्मनाक व अति-निंदनीय है। उनके द्वारा टीवी पर की गई टिप्पणी के विरोध में संसद की कार्यवाही भी बाधित हुई है। उचित होगा कि कांग्रेस पार्टी भी इसके लिए देश से माफी मांगे और अपनी जातिवादी मानसिकता का परित्याग करे।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0