google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

कोरोना मामले बढ़े, प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों की बुलाई बैठक,आएगा बड़ा फैसला

Mar 15, 2021
1 min read



देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों स्थिति खतरनाक है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर हरकत में आ गए हैं। महीना वही है बस साल 2020 के बजाय 2021 है। 17 मार्च को पीएम देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने जा रहे हैं। इस दिन ना सिर्फ देश भर में चल रहे वैक्सीनेशन पर प्रधानमंत्री अपडेट होंगे बल्कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर अपनी राय भी मुख्यमंत्रियों के साथ साझा कर सकते हैं।


इसमें दोराय नहीं है कि आम जनता अनलॉक के दौर आगे बढ़ने के साथ ही लॉकडाउन के साथ साथ कोरोना के खतरे को भी भूल गई। नतीजा कई राज्य भुगत रहे हैं। कई राज्यों की स्थिति की समीक्षा हो रही है। उत्तर प्रदेश भी समीक्षा वाले राज्यों में है। योगी शासन और प्रशासन की तमाम कवायद बीते एक पखवारे में तहस नहस सी हुईं हैं जिसमें सरकारी अमले से ज्यादा आम जनता बेफिक्री और लापरवाही ज्यादा है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26,291 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या1,13,85,339 हो गई है। वहीं कोरोना के चलते 118 नई मौतें भी हुई हैं जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,725 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,19,262 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,07,352 है। देश में कुल 2,99,08,038 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन
विज्ञापन


Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0