google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- भाजपा ने पांच साल में हर वादे को तोड़ा


देहरादून, 2 फरवरी 2022 : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित किया। उन्होंने चारधाम (बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री यमनोत्री) को नमन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

भाजपा सरकार ने सिर्फ पैसा बर्बाद किया

उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि पांच साल में भाजपा ने हर वादे को तोड़ा है। राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएं परेशान हैं। किसान नौजवान और दलित परेशान हैं। कहा कि कांग्रेस के समय में उत्तराखंड में विकास हुआ है। भाजपा रोजगार की नहीं, केवल धर्म की बात कर ही है। कहा कि कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश भर में गन्ने का बकाया 14,000 करोड़ रुपये है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16,000 करोड़ रुपये में अपने लिए दो हेलीकॉप्टर खरीदे हैं। इन हेलीकॉप्टरों की कीमत पर बकाया राशि का भुगतान किया जा सकता था। लेकिन उन्होंने इसके बजाए दो हेलीकॉप्टर खरीदे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। सिर्फ आपका पैसा बर्बाद किया है।

जोड़ा परिवार का नाता

प्रियंका गांधी ने अपने परिवार का नाता देहरादून और उत्तराखंड से जोड़ा। उन्होंने कहा कि मेरे पिता, चाचा, मैं, मेरा भाई और मेरे बच्चे देहरादून में पढ़े हैं।

दून स्कूल पहुंचीं प्रियंका

जौलीग्रांट से प्रियंका दून स्कूल पहुंचीं। यहां प्रियंका गांधी के बेटे ने पढ़ाई की है। बुधवार को प्रियंका गांधी सुबह करीब दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना हो गईं। देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। बुधवार को प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी करेंगी।

9 views0 comments

Комментарии


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0