google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

प्रियंका गांधी बोलीं- धर्म के नाम पर कोई विकास नहीं होने वाला


प्रतापगढ़, 25 फरवरी 2022 : प्रतापगढ़ में रामपुर खास से कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार दोपहर बाद लालगंज में रोड शो किया। हेमवती नंदन बहुगुणा डिग्री कॉलेज से शुरू हुआ रोड शो इंडिया गांधी चौक तक पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। इंदिरा चौक में हुई सभा में राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जाति धर्म के नाम पर वोट देने से विकास नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि पसीना बहाया किसान ने, लाभ लेंगे बड़े उद्योगपति। याद रखिए इतनी इतनी बड़ी-बड़ी संस्थाएं यह बेच रहे हैं। उन्हें बनाया किसने।

बेरोजगारों को रोजगार के लिए एक परसेंट ब्याज पर देंगे पांच लाख रुपये

प्रियंका बोलीं- यह कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया 70 सालों में, अरे यदि हम बनाते नहीं तो वह बेचते क्या। राजनीति का सबसे बड़ी सेवा देश सेवा है। भर्ती की प्रक्रिया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। कांग्रेस की सरकार आने पर हम बेरोजगार को रोजगार करने के लिए पांच लाख रुपये एक परसेंट ब्याज पर देंगे। छत्तीसगढ़ की योजनाएं उत्तर प्रदेश में लागू होंगी। किसानों का कर्ज पूरा का पूरा माफ किया जाए। हमारी स्कूटी देने की घोषणा भाजपा को पसंद आ गई। उन्होंने इसे अपने घोषणापत्र में डाल दिया। जाते जाते प्रियंका ने आराधना मिश्रा मोना को भारी मतों से जिताने के साथ ही बाबा घुईसर नाथ की जय के नारे लगाए।

12 views0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0