google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
Writer's picturestatetodaytv

अब सोमवार से शुक्रवार लखनऊ में ही रहेंगीं प्रियंका गांधी – 10 अक्टूबर को वाराणसी में बड़ी रैली



प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा इस बार कई मायनों में अहम रहा है। बड़ी खबर ये है कि अब प्रियंका गांधी का स्थाई ठिकाना लखनऊ रहेगा। वो सिर्फ शनिवार और रविवार को दिल्ली जाएंगी। सोमवार से शुक्रवार लखनऊ में रहकर कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को ना सिर्फ आगे बढ़ाएंगीं बल्कि प्रदेश में कहीं दौरे पर भी लखनऊ से जाकर लखनऊ वापस आएंगी।


लगातार पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक अलग अलग स्थानीय रणनीतियों पर गहन विचार विमर्श हुआ है। प्रियंका गांदी 10 अक्टूबर को वाराणसी में रैली करेंगी। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा 17 अक्टूबर से शुरू होगी जो प्रदेश में चार अलग अलग जगहों से आगे बढ़ेगी। नवंबर माह में एक निश्चित तारीख पर सभी यात्राओं का समापन एक बड़ी रैली के साथ लखनऊ में होगा। इस रैली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।


फिलहाल कांग्रेस में उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों से आवेदन लेने की प्रक्रिया चल रही है। पार्टी फंड में 11 हजार रुपए डोनेशन की शर्त का पालन करते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने प्रत्याशी आवेदन पत्र जमा किए हैं। प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर प्रदेश कांग्रेस वर्किंग कमेटी तीन-तीन नाम फाइनल करेगी जिस पर अतिंम मुहर केंद्रीय कमेटी लगाएगी।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के योद्धाओं से संवाद किया। डिजिटल मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रियंका यूपी कांग्रेस के सोशल मीडिया के योद्धा पूरी ताकत से भाजपा सरकार के झूठ का पर्दाफाश कर रहे हैं और उनकी दमदार व ऊर्जावान उपस्थिति से उप्र में कांग्रेस पार्टी बदलाव की एक महत्वपूर्ण आवाज बनकर उभर रही है।



इस बीच केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलने का क्रम कांग्रेस की तरफ से जारी है। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की।


हुड्डा ने किसान आंदोलन के तीन सौ दिन पूरे होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खेती की लागत आसमान छू रही है, महंगाई दर के मुकाबले MSP वृद्धि न के बराबर, यूपी के किसान औने-पौने भाव में फसल बेचने को मजबूर हैं। साढ़े चार साल में गन्ने का भाव सिर्फ 25 रुपये बढ़ाकर भाजपा सरकार ने साबित किया कि उसे किसानों की कोई परवाह नहीं है। दीपेंद्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि गन्ने का भाव कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल हो।


उन्होंने कहा कि कोरोना से उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। यहाँ कोरोना से भाजपा सरकार के 22,890 मौतों के दावे से कहीं अधिक तादाद मौतें हुईं हैं।


दीपेंद्र हुड्डा ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पकड़ी गई 3,000 किलो हेरोइन ड्रग्स पर भी सरकार को घेरा।

कांग्रेस मीडिया संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस लगातार योगी सरकार को घेरती आई है। अलग अलग समाज के लोग कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस के हमले और ज्यादा धारदार होंगे।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन

Kommentarer


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0