पबजी समेत 118 चाइनीज़ एप्स पर भारत में प्रतिबंध

चाइनीज ऐप्स के खिलाफ एक बार फिर से सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकप्रिय गेम PUBG समेत कुल 118 चाइनीज ऐप्स पर बैन लगा दिया है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने 15 जून को 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था और इसके बाद 47 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया। वहीं चाइनीज ऐप्स को भारत में तीसरी बार बड़ा झटका लगा है। बता दें कि सरकार ने केवल मोबाइल ऐप्स ही नहीं बल्कि इंटरनेट ऐप्स को भी बैन किया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि ये सभी 118 मोबाइल ऐप्स भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा थे। भारतीय यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इन ऐप्स को बैन किया गया है। बैन किए गए ऐप्स में PUBG के अलावा Baidu, APUS लॉन्चर प्रो और CamCard आदि कई ऐसे ऐप्स शामिल हैं जिनका इस्तेमाल भारतीय यूजर्स के बीच काफी किया जाता है।
मंत्रालय का कहना है कि इन ऐप्स की ओर से इकट्ठे किए गए डाटा को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन्हे बैन करने का फैसला किया गया है। मद्देनजर इन्हें बैन करने का फैसला किया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंसर और होम मिनिस्ट्री की ओर से भी इन ऐप्स पर बैन लगाने की मांग की जा चुकी है।
सवालों के घेरे में थे ऐप्स
सरकार की ओर से कहा गया है कि इन ऐप्स के फंक्शंस और यूजर्स का डेटा कलेक्ट किए जाने के पैटर्न की जांच की गई और जरूरी इनपुट्स मिलने के बाद इन्हें देश की सुरक्षा के लिए चिंताजनक माना गया। इन ऐप्स की ओर से कलेक्ट और शेयर किए गए डेटा के चलते ये सवालों के घेरे में आए। डेटा और जानकारी बाहरी देशों से साझा कर ऐप्स यूजर्स और राष्ट्र की सुरक्षा को भी नुकसान पहुंचा सकते थे, जिसके चलते इनपर बैन लगाया गया है।
यहां देखें बैन किए गए 118 ऐप्स की लिस्ट:
1. APUS Launcher Pro- Theme, Live Wallpapers, Smart
2. APUS Launcher -Theme, Call Show, Wallpaper, HideApps
3. APUS Security -Antivirus, Phone security, Cleaner
4. APUS Turbo Cleaner 2020- Junk Cleaner, Anti-Virus
5. APUS Flashlight-Free & Bright
6. Cut Cut – Cut Out & Photo Background Editor
7. Baidu
8. Baidu Express Edition
9. FaceU - Inspire your Beauty
10. ShareSave by Xiaomi: Latest gadgets, amazing deals
11. CamCard - Business Card Reader
12. CamCard Business
13. CamCard for Salesforce
14. CamOCR
15. InNote
16. VooV Meeting - Tencent Video Conferencing
17. Super Clean - Master of Cleaner, Phone Booster
18. WeChat reading
19. Government WeChat
20. Small Q brush
21. Tencent Weiyun
22. Pitu
23. WeChat Work
24. Cyber Hunter
25. Cyber Hunter Lite
26. Knives Out-No rules, just fight!
27. Super Mecha Champions
28. LifeAfter
29. Dawn of Isles
30. Ludo World-Ludo Superstar
31. Chess Rush
32. PUBG MOBILE Nordic Map: Livik
33. PUBG MOBILE LITE
34. Rise of Kingdoms: Lost Crusade
35. Art of Conquest: Dark Horizon
36. Dank Tanks
37. Warpath
38. Game of Sultans
39. Gallery Vault - Hide Pictures And Videos
40. Smart AppLock (App Protect)
41. Message Lock (SMS Lock)-Gallery Vault Developer Team
42. Hide App-Hide Application Icon
43. AppLock
44. AppLock Lite
45. Dual Space - Multiple Accounts & App Cloner
46. ZAKZAK Pro - Live chat & video chat online
47. ZAKZAK LIVE: live-streaming & video chat app