राकेश टिकैत बोले, गांधी परिवार का एक सदस्यप जाएगा जेल, 2024 में योगी बनेंगे गृहमंत्री
- chandrapratapsingh
- Aug 5, 2022
- 1 min read

अमरोहा, 5 अगस्त 2022 : भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि किसान अपने संगठन को मजबूत रखें। आंदोलन की जरूरत फिर पड़ेगी। इन आंदोलनों व देश को किसान ही बचाएगा। राजनीतिक पार्टियां खत्म होंगी। गांधी परिवार (Gandhi Family) का एक सदस्य जेल में जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के बाद सरकार के खिलाफ आंदोलन और आर-पार की लड़ाई शुरू होगी।
राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) शुक्रवार को सूदनपुर बिजलीघर पर चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता बेहद जरूरी है। 2024 में फिर बेईमानी से इनकी सरकार बनेगी। गृहमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को बनाया जाएगा और उनसे बुलडोजर चलवाया जाएगा। असली लड़ाई 2024 के बाद ही चालू होगी।
राकेश टिकैत ने कहा कि जिस तरह किसानों ने आजादी की लड़ाई लड़ी। पूर्वजों को पेड़ पर फांसियां दे दी गईं, ऐसी लड़ाई भी हम सभी को मिलकर लड़नी होगी। अब सबके सामने दो ही रास्ते हैं। या तो हाथ खड़े कर बीजेपी में शामिल हो जाओ या फिर आंदोलन के लिए तैयार हो जाओ। उन्होंने आंदोलनकारी किसानों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
इससे पूर्व वह यूनियन के वरिष्ठ नेता उम्मेद सिंह के घर पहुंचे। यहां पर कुछ देर ठहरने के बाद उन्होंने सूदनपुर बिजलीघर पर चल रहे किसानों के धरने में शिरकत की और उनका हौसला बढ़ाया। सपा विधायक चौधरी समरपाल सिंह को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के अलावा अन्य किसान नेता शामिल रहे।
Commentaires