google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

जनता से संपर्क और संवाद के दम पर जीतेंगे यूपी में निकाय और लोकसभा चुनाव


वाराणसी, 2 सितंबर 2022 : भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आज अपने दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने काशी क्षेत्र, महानगर और जिले की संयुक्त बैठक में भाग लिया।

बैठक के पश्चात मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं बाबा विश्वनाथ की धरती पर आकर और उनके दर्शन पाकर अभिभूत हूं। मैं आप सभी से यह कहना चाहता हूं कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस भरोसे पर हम अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर शत-प्रतिशत खरा उतरेंगे और आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व जीत दर्ज करेंगे।

उन्होंने कहा कि 2014 के पहले राजनैतिक दल दो तिहाई बहुमत के लिए संघर्ष करते थे लेकिन पिछ्ले दो लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव में,जनता ने मोदीजी और योगीजी के कुशल नेतृत्व पर भरोसा करते हुए हमें दो तिहाई की जगह तीन चौथाई से जीत दर्ज करवाई।

भाजपा सरकार अपने ऐजेंडे पर चलते हुए उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त भ्रष्टाचार मुक्त भयमुक्त समाज देने में सफल रही है और विकास की नई ऊचाईयों को छू रही है। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता संपर्क और संवाद के माध्यम से सरकार की उपलब्धियो को जन-जन तक पहुंचाकर आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व परिणाम लाएंगे।

सरकार से बड़ा संगठन होता है

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने काशी क्षेत्र समिति, जिला एवं महानगर के पदाधिकारीयों के साथ बैठक की एवं संगठन के अभियानों व कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सम्बोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में 2019 में हारी हुई सीटों को जीतने का संकल्प लेकर काम करेंगी। भारतीय जनता पार्टी सदैव संगठन के विस्तार, और भाजपा सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार से बडा संगठन होता है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता परिश्रमी और मेहनती है। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी बनी है आज देश के अधिकतर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कहा कि राज्यसभा, लोकसभा में सबसे ज्यादा सांसद भाजपा के है सबसे ज्यादा हमारे विधायक है। नगर पालिका, नगर निगम से लेकर ग्राम सभा तक हर जगह भाजपा है।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो एक साधारण कार्यकर्ता को आगे बढ़ाती है। अन्य पार्टियों पर अगर नजर डाल कर देखें तो उनके यहां वंशवाद का बोलबाला है। कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के साढे आठ साल और योगी जी के नेतृत्व प्रदेश सरकार के साढे पांच साल में जो जनहित के कार्य हुए है उसी के बदौलत ही 2024 में होने वाले लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जितेगी। कहा कि हमने जो वादे किए उसे पुरा करने का काम किया। कहा कि आयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य राममंदिर का शिलान्यास पीएम मोदी ने किया, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35 ए समाप्त की गयी। काशी में दिव्य और भव्य विश्वनाथ धाम का लोकार्पण का कार्य हुआ।

2 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0