google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

रतन टाटा की बायोग्राफी के लिए रेकॉर्ड डील, जानिए किसके हाथ लगी बाजी



नई दिल्ली, 8 जनवरी 2022 : वैसे तो देश के सबसे चहेते उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा का जीवन खुले पन्ने की तरह है लेकिन फिर भी देश-दुनिया के लोग उनकी निजी जिंदगी से जुड़े हर पहलू को जानने के लिए बेकरार रहते हैं। यही वजह है कि उनकी अधिकृत जीवनी को छापने के लिए दुनियाभर के पब्लिशिंग हाउसेज में होड़ मच गई। आखिरकार ब्रिटिश पब्लिशर हार्परकॉलिंस ने सबको पछाड़ते हुए यह डील अपने नाम कर ली।

जानकारी के मुताबिक हार्परकॉलिंस ने टाटा संस के चेयरमैन एमिरेटस रतन टाटा की बायोग्राफी छापने के लिए भारत के इतिहास की सबसे बड़ी नॉन-फिक्शन डील साइन की है। यह किताब नवंबर 2022 में आएगी। माना जा रहा है कि इसमें टाटा की महत्वाकांक्षी नैनो परियोजना, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के साथ विवाद और ब्रिटिश कंपनी कोरस के अधिग्रहण के बारे में कई चीजें निकलकर सामने आ सकती हैं।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0