![](https://static.wixstatic.com/media/86428f_3f46fed0ddd94136b7fca20aef0cf6f6~mv2.jpg/v1/fill/w_650,h_603,al_c,q_85,enc_auto/86428f_3f46fed0ddd94136b7fca20aef0cf6f6~mv2.jpg)
औरैया, 13 फरवरी 2022 : औरैया की बिधूना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में जनता धन गुर्गे और चाचा खा जाते थे और उससे पहले हाथी खा जाता था, उसका इतना बड़ा पेट जो था। 2017 से 2022तक डबल इंजन की सरकार ने सब बदल दिया है और माफिया और गुंडागर्दी पर लगाम लगाई और विकास कराया। आचार्य संहिता लागू होने से पहले प्रदेश के सभी जेसीबी और बुलडोजर सही करवाने के लिए कहा था क्योंकि 10 मार्च के बाद 'गर्मी वालों' को सही करना है।
फर्रूखाबाद में जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औरैया की बिधूना विधासभा क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि 2007 से बसपा, 2012 से सपा और 2017 से 2022 तक डबल इंजन की सरकार देखी है। पूर्व की सरकारों में गुंडागर्दी होती थी, अराजकता फैलती थी और महीनों कर्फ्यू रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहता था। लेकिन 2017 के बाद सब बदला.. और आगे भी बदलेगा। कुछ लोगों को विकास अच्छा नहीं लग रहा है, बहन-बेटियों की सुरक्षा अच्छी नहीं लगती है।
Comments