google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

नहीं रहे चौधरी अजित सिंह, देश में शोक की लहर राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री सहित सभी दे रहे हैं श्रद्धांजलि



रिपोर्ट - आदेश शुक्ला


राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह नहीं रहे। कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो 82 वर्ष के थे। कोरोना के कारण उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी और इसी के चलते उनका निधन हो गया।


चौधरी अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। मंगलवार रात चौधरी जी की तबियत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम ले जाया गया। गुरुवार सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

चौधरी अजित सिंह के निधन पर देश भर में शोक की लहर है। देश के सभी नेताओं ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी है।


चौधरी अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी ने ट्वीट कर ये सूचना देश को दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन की सूचना से दुख‌ हुआ। उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठायी। जनप्रतिनिधि व मंत्री के रूप में उन्होंने देश की राजनीति पर अलग छाप छोड़ी। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।


पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वह हमेशा किसानों के हितों के लिए आगे रहे। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार व समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ॐ शांति शांति शांति।



केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि चौधरी अजीत सिंह के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक हैं। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में वे हमेशा जनता और ज़मीन से जुड़े रहे। साथ ही किसानों, मज़दूरों एवं अन्य निर्बल वर्गों के हितों के लिए संघर्ष भी करते रहे। उनके शोकाकुल परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।ॐ शान्ति!


उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने भी चौधरी अजित सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजीत सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।



उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चौधरी अजित सिंह के देहांत पर गहरा दुःख और संवेदना व्यक्त किया है। सोनिया गांधी ने कहा कि किसान वर्ग ने एक सच्चा हितेषी खो दिया। किसानों के लिए उनका संघर्ष व खेतिहर के लिए विशेष योगदान देश सदैव याद रखेगा। विनम्र श्रद्धांजलि।




उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर चौधरी अजित सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।



बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी चौधरी अजित सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।



टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन
विज्ञापन


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0