google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

ताजमहल पर नियम टूटे, महिला ने पढ़ी नमाज, फोटो वायरल होते ही मची खलबली


ree

आगरा, 1 जुलाई, 2023 : ताजमहल में एक बार फिर नियम टूटने का मामला सामने आया है। स्मारक के उद्यान में महिला द्वारा नमाज पढ़े जाने का फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। वीडियो प्लेटफार्म के नजदीक स्थित उद्यान में महिला के नमाज पढ़ने से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ फोटो गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है।

सुबह सात से दस तक फ्री था ताजमहल

नमाज पढ़ने वाली महिला पर्यटक बताई जा रही है। गुरुवार को ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए ताजमहल सुबह सात से 10 बजे तक निश्शुल्क रहा था। स्मारक में सुबह 8:30 बजे नमाज पढ़ी गई थी। ताजमहल में शुक्रवार के अलावा ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा पर ही नमाज होती है। शुक्रवार को साप्ताहिक बन्दी होने पर भी दोपहर 12 से दो बजे तक नमाज के लिए ताजमहल खुलता है। इसमें केवल स्थानीय निवासियों को ही प्रवेश की अनुमति होती है। नमाज केवल मस्जिद में पढ़ी जा सकती है। जबकि महिला वीडियो प्लेटफार्म के नजदीक स्थित उद्यान में नमाज पढ़ती दिख रही है। यह नियम के विरुद्ध है।

पहले भी आए हैं मामले

इससे पहले भी ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में पर्यटकों द्वारा नमाज पढ़ने के मामले सामने आते रहे हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि उन्हें ताजमहल के उद्यान में महिला पर्यटक द्वारा नमाज पढ़े जाने की जानकारी नहीं है। इस मामले में सीआइएसएफ से रिपोर्ट मांगी जाएगी।

कहीं मार्फिंग तो नहीं...

इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहे फोटो में मार्फिंग की आशंका भी जताई जा रही है। ताजमहल के उद्यान में लगे पेड़ों की परछाईं नजर आ रही है, लेकिन महिला की परछाईं नहीं है। गुरुवार को वर्षा भी हुई थी और उद्यान में पानी भरा था। दूसरा नमाज पढ़ते समय पश्चिम दिशा की ओर मुंह कर बैठते हैं। महिला उत्तरी दिशा की ओर मुंह कर बैठी हुई नजर आ रही है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0