google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मजहबी जुनून का अखाड़ा बना दिया..जिसे बनना था पश्चिम का KASHI



सहारनपुर को पश्चिम का काशी बनना था, बना दिया मजहबी जुनून का अखाड़ा : मुख्यमंत्री

- सीएम योगी ने कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित

- बोले मुख्यमंत्री, नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के बाप-दादा की प्रॉपर्टी करेंगे जब्त

- दंगा-कर्फ्यू लगाने वालों की गर्मी शांत करके यूपी को एक शांत और शुद्ध वातावरण दिया : योगी

- कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं : योगी आदित्यनाथ

- फतवों के जरिए अव्यवस्था और अराजकता फैलाने का काम किया जाता था : सीएम योगी


सहारनपुर, 12 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैराना और सहारनपुर लोकसभा सीटों के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने दोनों सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर को पश्चिम का काशी बनना था मगर पिछली सरकारों ने इसे मजहबी जुनून का अखड़ा बनाकर रख दिया। सीएम ने ये भी कहा कि यहां फतवों के जरिए अव्यवस्था और अराजकता फैलाने का काम किया जाता था। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे कालनेमियों से सावधान रहें जो सुप्रीम कोर्ट में कहते हैं कि राम हुए ही नहीं और जनता के बीच वोट लेने के लिए राम नाम का जप कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के बाप-दादा की प्रॉपर्टी जब्त करके उसे गरीबों में बांटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी से माफिया को समाप्त करने का काम किया गया है, कुछ माफिया जेल में हैं तो कुछ जहन्नुम चले गये हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन ही हमारा मिशन है


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले कैराना में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दंगा और कर्फ्यू लगाने वालों की गर्मी को शांत करके शुद्ध वातावरण दिया है। दंगाइयों को फिर से पनपने का अवसर नहीं देना है, क्योंकि यह जातिवाद की राजनीति करके पहले दंगों और कर्फ्यू के आमंत्रण की एक शुरुआत करेंगे। इसके बाद बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी बनेंगे, जो यहां के विकास को बाधित करने की साजिश का हिस्सा है। हमें इससे ऊपर उठकर काम करना होगा। इसके लिये हमें दंगाइयों, भ्रष्टाचारियों, अराजक तत्वों, बेटी, मां, अन्नदाता, नौजवान के जीवन से खिलवाड़ करने वालों को दोबारा पनपने नहीं देना है, चाहे वह कोई भी हो। आज कोई भी नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं कर सकता। यदि कोई ऐसा प्रयास भी करता है तो उसके बाप-दादा की प्रॉपर्टी जब्त करके गरीबो में बंटवा देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन ही हमारा मिशन है। हम उनके राष्ट्रवाद के विजन और मिशन के साथ जुट कर नए भारत के निर्माण के लिए कार्य करेंगे। सीएम ने यहां बीजेपी लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के पक्ष में वोट की अपील की।


माफिया रक्तबीज हैं, इन्हें पनपने नहीं देना है


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि माफिया रक्तबीज हैं, इन्हें किसी भी हाल में दोबारा पनपने नहीं देना है। इनके सामने कांग्रेस नतमस्तक थी और सपा दुम दबाकर चलती थी, मगर आज इनमें से कुछ जेल में हैं तो कुछ जहन्नुम चले गये हैं। इनकी गर्मी को पूरी तरह से शांत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव स्पष्ट रूप से दो ध्रुवों में बंट चुका है। एक तरफ जातिवादी लोग हैं, दूसरी तरफ राष्ट्रवाद को समर्पित लोग हैं। एक तरफ सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाले हैं तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत माता का स्वाभिमान ऊंचा रहे, तेरा वैभव अमर रहे के भाव वाले लोग हैं। सीएम ने कहा कि पहले जहां से चिल्लाकर उपद्रव करते थे वो माइक ही हमने उतार दिये हैं। न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी। हमारा देश और हमारा धर्म ही हमारा राष्ट्रधर्म है। यह सुरक्षित है तो हम सुरक्षित रहेंगे। सीएम योगी ने कहा कि देवबंद को मजहबी जुनून का अड्डा बना दिया गया था, छोटी छोटी सी बात को लेकर फतवा जारी होता था। वैक्सीन कैसे दी जाए इसे लेकर फतवा जारी होता था। यहां से अव्यवस्था और अराजकता फैलाने का प्रयास किया जाता था। विकास की कोई चर्चा नहीं करता था। सीएम योगी शुक्रवार को देवबंद में सहारनपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।


 


माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

- मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित

- सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार

- बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं

- चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी

- सहारनपुर को पश्चिम का काशी बनना था, बना दिया मजहबी जुनून का अखाड़ा : मुख्यमंत्री

- फतवों के जरिए अव्यवस्था और अराजकता फैलाने का काम किया जाता था : सीएम योगी


सहारनपुर, 12 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि माफिया रक्तबीज हैं, इन्हें किसी भी हाल में दोबारा पनपने नहीं देना है। इनके सामने कांग्रेस नतमस्तक थी और सपा दुम दबाकर चलती थी, मगर आज इनमें से कुछ जेल में हैं तो कुछ जहन्नुम चले गये हैं। इनकी गर्मी को पूरी तरह से शांत कर दिया गया है। सीएम योगी शुक्रवार को देवबंद में सहारनपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये चुनाव स्पष्ट रूप से दो ध्रुवों में बंट चुका है। एक तरफ जातिवादी लोग हैं, दूसरी तरफ राष्ट्रवाद को समर्पित लोग हैं। एक तरफ सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाले हैं तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत माता का स्वाभिमान ऊंचा रहे, तेरा वैभव अमर रहे के भाव वाले लोग हैं।


सहारनपुर वीरों की उर्वरा भूमि है


मुख्यमंत्री ने जनसभा में आई जनता को चैत्र नवरात्रि की चतुर्थ तिथि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता बालासुंदरी, मां शाकम्भरी और मां यमुना की पावन गोद में बसा सहारनपुर जनपद वीरों की उर्वरा भूमि है। आज महाप्रतापी महाराणा सांगा की पावन जयंती है। उनकी जयंती पर उनके सुपौत्र महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पुष्पांजलि प्रदान करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है।सैकड़ों साल के बाद भी देश महाराणा प्रताप को गर्व के साथ याद करता है, क्योंकि उनका त्याग देश और धर्म के लिए था, सत्ता के लिए नहीं था। मगर कांग्रेस और सपा, बसपा के लोग 20 साल से यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा बनने नहीं दे रहे थे।


सच्चा राष्ट्रभक्त उसके साथ होगा जो राम को लाए हैं


मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के पहले कई सरकारें आईं, मगर क्या कोई अयोध्या में राममंदिर का निर्माण करा सकता था। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि राम हुए ही नहीं। जैसे हनुमान जी जब संजीवनी बूटी लेने गये थे तो कालनेमी रामनाम का जप कर रहा था। इस चुनाव में भाी आपके पास कालनेमी आएंगे और रामनाम का जप करेंगे। मगर सच्चा राष्ट्रभक्त उसके साथ होगा जो राम को लाए हैं। आपने देश में 10 साल और प्रदेश में 7 साल से हमारी सरकार को देखा है। आज दंगाई दंगा करना भूल गये हैं।


न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी


सीएम ने कहा कि पहले जहां से चिल्लाकर उपद्रव करते थे वो माइक ही हमने उतार दिये हैं। न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी। हमारा देश और हमारा धर्म ही हमारा राष्ट्रधर्म है। यह सुरक्षित है तो हम सुरक्षित रहेंगे। ये लोग जो जाति के नाम पर लड़ाने भिड़ाने का काम करते हैं और कालनेमी बनकर गुमराह कर रहे हैं उन्हें बजरंगी बनकर पहचानिए। जातिवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद का क्लेश हर डालिए और जनार्दन स्वरूप धारण कीजिए। आपका यही मंत्र होना चाहिए कि जो राम को लाए हैं, जो कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किये हैं, जो तीन तलाक को खत्म किये हैं, हम उनको लाएंगे।


दो घंटे की दूरी पर होगी दिल्ली


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा सबने शासन किया मगर सहारनपुर को क्या दिया। यहां हाईवे के निर्माण को इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि कांट्रैक्टर कमीशन नहीं दे पा रहा था। मगर अब यहां हाईवे बन चुका है। अब जल्दी ही सहारनपुर से दिल्ली महज दो घंटे की दूरी पर होगा। हाईवे, रेलवे कनेक्टिविटी, विश्वविद्यालय और सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। मां शाकम्भरी के नाम पर बने यूनिवर्सिटी में सत्र प्रारंभ हो चुका है, चुनाव बाद इसका भव्य उद्घाटन होगा।


देवबंद को मजहबी जुनून का अड्डा बना दिया था


सीएम योगी ने कहा कि जिस सहारनपुर को पश्चिम का काशी बनना था यहां देवबंद को मजहबी जुनून का अड्डा बना दिया। छोटी छोटी सी बात को लेकर फतवा जारी होता था। वैक्सीन कैसे दी जाए इसे लेकर फतवा जारी होता था। यहां से अव्यवस्था और अराजकता फैलाने का प्रयास किया जाता था। विकास की कोई चर्चा नहीं करता था। आज यहां की हस्तशिल्प और कारीगरी दुनिया में धूम मचा रही है। यहां पहले भी कारीगर थे, मगर प्रोत्साहन नहीं था। पहले अन्नदाता किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। उपज का दाम नहीं मिलता था, चीनी मिलों को औने पौने दाम पर बेचकर माफिया के हवाले कर दिया जाता था।


कोई माफिया जेल में है तो कोई जहन्नुम में


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश की व्यवस्था को माफिया संचालित नहीं कर सकता। माफिया वहीं जाएगा जहां उसकी जगह है। कोई बेटी और व्यापारी के लिए खतरा बनेगा तो उसे मिट्टी भी नहीं मिलेगी। आज कोई माफिया जेल में है तो कोई जहन्नुम में है। बाकी जो बचे हैं स्वयं ही रामनाम सत्य की यात्रा पर निकल गये हैं। यहां बड़े बड़े धुरंधर हुआ करते थे। जब वे चलते थे तो मुख्यमंत्री और मंत्री के काफिले रुक जाते थे। हमने उनकी गर्मी को शांत कर दिया है। जिनकी गर्मी शांत हो चुकी है, उनको ये जातिवादी संगठन फिर से पैदा करना चाहते हैं। इन्हें पैदा नहीं होने देना है, ये रक्तबीज हैं, सामान्य नागरिक का जीना हराम करते हैं। ऐसे जातिवादियों को दो टूक जवाब दीजिए।


प्रयागराज का एक बहुत बड़ा माफिया था...


मुख्यमंत्री ने कहा कि जो माफिया समाज को लूटते थे उनकी संपत्ति को जब्त करके गरीबों का घर बनवाया जा रहा है। प्रयागराज का एक बहुत बड़ा माफिया था, उसके कब्जे से जमीनों को मुक्त कराते हुए वहां गरीबों के लिए हाईराइज बिल्डिंग का निर्माण कराया गया। सीएम योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मैं सात साल में जितनी बार सहारनपुर आया हूं, उतना कोई सीएम 60 साल में भी नहीं आया होगा। उन्होंने कहा कि देश में 2014 से पहले लोग भूख से मरते थे, आज 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है। पहले कांग्रेस के लोग कमीशनखोरी करते थे। आज जनधन अकाउंट के जरिए बिचौलियों को समाप्त कर दिया गया है। सरकार किसी की जाति, मत मजहब देखकर नहीं, बल्कि सबका साथ सबका विकास के भाव से काम कर रही है।


इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, ब्रजेश सिंह, जसवंत सैनी, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेन्द्र जाटव, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सिंह सोम, जिला प्रभारी डीके शर्मा, चेयरमैन नगरपालिका देवबंद विपिन गर्ग सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0