google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

सतीश चंद्र मिश्र बोले- यूपी में भाजपा-सपा वाले मिलकर कराते हैं दंगा


बरेली, 11 फरवरी 2022 : बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा व सपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों दल मिलकर उप्र में दंगा कराते है। ताकि उनका उल्लू सीधा हो सके। राष्ट्रीय महासचिव ने पुवायां विधानसभा के खुटार स्थित नखासा बाजार में बसपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

अपने संबोधन के दौरान राज्‍यसभा सदस्‍य सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि लखीमपुर में किसानों की हत्या करने वाले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे को सरकार पूरी तरह से बचाने में जुटी रही। यही वजह है कि महज चार माह में ही उसे जमानत मिल गई। उन्होंने उप्र की भाजपा सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताते हुए कहा कि खुशी दुबे के पति की हत्या करने के बाद खुशी दुबे को माफिया बताते हुए जेल में डाल दिया। उसकी जमानत न हो इसके लिए खुद मुख्यमंत्री पैरवी करने में जुटे है।

पांच साल में 100 से अधिक का एनकाउंटर व 500 से अधिक हत्या ब्राह्मण समाज के लोगों की कराने का काम इस सरकार में किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले झूठ का मुखौटा लगाकर वोट मांगते है। पांच साल पहले दो करोड़ युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर सत्ता हासिल की थी। लेकिन सत्ता आते ही रोजगार देने के बजाय एक करोड़ युवाओं का रोजगार छीन लिया। रोजगार के संसाधनों को निजी हाथों में दे दिया है। भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। बसपा सरकार बनते ही प्रदेश फिर से प्रगति की राह पर चल पड़ेगा। बहन जी के आते ही गुंडे-माफी दुबक जाते हैं। इसलिए इस बार बसपा की सरकार बनाएं।

13 views0 comments

Comentarios


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0