google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

शुक्रताल आना सौभाग्य की बात'-डिप्टी सीएम


मुजफ्फरनगर, 8 फरवरी 2022 : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले कि आशीर्वाद मांगता हूं। कमल के फूल के लिये शुक्रताल में आने का मौका मिला यहां आना सौभाग्य की बात है। भारतीय जनता पार्टी तीन सौ से अधिक सीटें जीतने जा रही है जैसे 2017 में जीती ऐसे ही अब जीतेगी। पार्टी ने सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम किया है। कमल का फुल खिलने पर बड़ा-बड़ा गुंडा भी थर थर कापता है। कहा कि प्रदेश के अंदर भाजपा की लहर है। जनता समाजवादी का नाम बदल कर समाप्तवादी पार्टी कर देगी। भाजपा ने आज संकल्प पत्र जारी किया है। किसानों की फ्री बिजली मिलने लगेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे अपना वोट कर्ज के रूप में दे दो जिसे हम विकास के रूप में चुकता कर देंगे हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। सभा को जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल व प्रशान्त गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0