google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

'बेटे की तरह नमक का कर्ज चुकाता रहूंगा'-पीएम मोदी

chandrapratapsingh

मिर्जापुर, 4 मार्च 2022 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिटी ब्लाक के बरकछा में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। प्रधानमंत्री के आगमन में पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम स्थल पर निजी हेलीकाप्टर से दोपहर 11.55 पर पहुंचें। केंद्रीय राज्यमंत्री कानून एवं न्याय एसपी बघेल भी आयोजन में शामिल हुए हैं। भारतीय जनता के पदाधिकारी जनसभा को सफल बनाने में तो प्रशासनिक अमला प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में लगा रहा। इसके पूर्व भाजपा जिला कार्यालय बरौंधा कचार स्थित सभाकक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसभा की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय महासचिव भाजपा एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के नेतृत्व में समीक्षा बैठक की गई।

पीएम ने परिवारवाद पर विपक्ष को घेरा और वंदेभारत, देवीशक्ति और आपरेशन गंगा में देश के नागरिकों को वापस लाने के प्रयासों की जानकारी दी। कहा कि जिस अभियान से गंगा का नाम जुड़ा हो वह जरूर पूरा होता है। विंध्‍याचल का मानक समय पूरे देश का समय तय करता है। यहां का विकास देश को गति देता है। भारत का सामर्थ्‍य बढ़ाने के लिए मीरजापुर भदोही के लोगों का एक वोट भाजपा के पक्ष में पड़ना जरूरी है। भावना राष्‍ट्रभक्ति के साथ ईमानदार नेतृत्‍व चाहिए जो विकास के लिए मेहनत करे। यह घोर परिवारवादियों का पन्‍ना काली स्‍याही से रंगा हुआ है। इतिहास आप अच्‍छी तरह जानते हैं। इनका इतिहास हजारों करोड़ घोटाला और यूपी को लूटने के साथ आतंकियों और दंगाइयों को संरक्षण का है।

अपराधियों को पालने पोसने का है। यह देश यूपी का भला नहीं कर सकते है। समाज को तोड़ा और बांटो करके यूपी को लूटने की मंशा रहती है। मेहतन करना, मदद करना, चिंता करना इनसे नहीं होता। यूपी और देश को ताकतवर यह नहीं बना सकते। इसलिए देश के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर सपने को साकार करना है। इस सदी में ताकत देश की बढ़ रही है। कोरोना काल में भी हमने देखा है। दुनिया के बड़े देश पस्‍त पड़ गए लेकिन भारत दो साल से 80 करोड़ ना‍गरिकों को मुफ्त राशन दे रहा है। गरीब का चूल्‍हा बुझना नहीं चाहिए। हमारी सरकार दो लाख साठ हजार करोड़ खर्च कर गरीबों का चूल्‍हा जला रही है। गरीब मां कह रही है मेरे लिए शब्‍द नहीं आशीर्वाद होता है। माताओं बहनों को कहता हूं नमक आपने नहीं खाया है नमक मैने खाया है। आपने मुझे जो नमक खिलाया है उसे जीवन भर बेटे की तरह कर्ज चुकाता रहूंंगा। लोगों के खाते में हजारों करोड़ रुपये कोरोना काल में भेजे हैं। किसानों के खाते में सीधे सवा लाख करोड़ रुपये दिए हैं। मीरजापुर के किसानों को 400 करोड़ से अधिक भदोही के किसानों को 250 करोड भेजे हैं। इससे गरीब को प्राथमिकता दी गई है। नागरिकों को वैक्‍सीन के लिए विदेशों में हजारों खर्च करना पड़ रहा है। भारत में फ्री वैक्‍सीन लग रहा है।

8 views1 comment

1 comentario


Miembro desconocido
10 jul 2022

Berkat4D✨𝑩𝑶 𝑨𝒎𝒂𝒏 & 𝐓𝐄𝐑𝐉𝐀𝐌𝐈𝐍 𝐓𝐄𝐑𝐏𝐄𝐑𝐂𝐀𝐘𝐀

𝙎𝙄𝙏𝙐𝙎 𝙅𝙐𝘿𝙄 𝙎𝙇𝙊𝙏 𝙊𝙉𝙇𝙄𝙉𝙀 𝗚𝗔𝗖𝗢𝗥?𝗠𝗔𝗜𝗡 𝗦𝗟𝗢𝗧 𝗖𝗮𝗽𝗲 𝗞𝗮𝗹𝗮𝗵 𝗧𝗲𝗿𝘂𝘀 𝗞𝗮𝗻?𝙈𝙄𝙉𝙄𝙈𝘼𝙇 𝘿𝙀𝙋𝙊 25𝐊

𝘉𝘪𝘴𝘢 𝘑𝘢𝘥𝘪 𝘔𝘦𝘳𝘪𝘢𝘩 𝘤𝘶𝘮𝘢 𝘥𝘪 𝘴𝘪𝘵𝘶𝘴 𝘪𝘯𝘪🔥𝗗𝗔𝗣𝗘𝗧 𝗥𝗧𝗣 𝗧𝙀𝗥𝗕𝗔𝗜𝗞/𝗣𝗢𝗟𝗔 𝗦𝗟𝗢𝗧 𝗞𝗛𝗨𝗦𝗨𝗦 𝗠𝗘𝗠𝗕𝗘𝗥 ?

?𝘎𝘌𝘕 𝘚𝘓𝘖𝘛 𝘔𝘜𝘋𝘈𝘏 𝘔𝘌𝘕𝘈𝘕𝘎?𝘙𝘢𝘨𝘶?𝘐𝘺𝘢 𝘳𝘢𝘨𝘶?𝘉𝘶𝘳𝘶𝘢𝘯 𝘉𝘶𝘬𝘵𝘪𝘪𝘯 𝘚𝘦𝘯𝘥𝘪𝘳𝘪 𝘨𝘶𝘺𝘴,𝙆𝙇𝙄𝙆 𝙇𝙄𝙉𝙆 𝘿𝘼𝙁𝙏𝘼𝙍:> https://berkat4dslot.com/ > 💳𝑫𝑬𝑷𝑶 24 𝑱𝑨𝑴 𝑶𝑵𝑳𝑰𝑵𝑬

Me gusta
bottom of page