थोड़ी देर में शपथ लेंगे सीएम योगी, केशव मौर्या, ब्रजेश पाठक बनेंगे डिप्टी सीएम

लखनऊ, 25 मार्च 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही भारतीय जनता पार्टी को योगी आदित्यनाथ के रूप में विधायक दल के नेता भी दोबारा मिला है। भाजपा का फोकस मिशन 2024 पर है, इसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के साथ पुरानी कैबिनेट में रहे विधायकों का सम्मान भी बरकरार रखा जाएगा। योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर में अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। योगी के साथ 52 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। इनमें दो उप मुख्यमंत्री भी हैं। केशव मौर्या, ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम बनेंगे तो कैबिनेट मंत्री के रूप में 16 विधायक , 14 विधायक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ लेंगे

देखिए पूरी लिस्ट
योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
सीएम योगी के साथ 52 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे
कैबिनेट मंत्री के रूप में 16 विधायक शपथ लेंगे
14 विधायक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ लेंगे
केशव मौर्या, ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम बनेंगे
सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना मंत्री पद की शपथ लेंगे
स्वतंत्रदेव सिंह, बेबी रानी मौर्य मंत्री पद की शपथ लेंगी
लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह मंत्री की शपथ लेंगे
मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़ राज्यमंत्री बनेंगे
बलदेव औलख,अजीत पाल,जसवंत सैनी राज्यमंत्री की शपथ लेंगे
रामकेश निषाद,मनोहर लाल मन्नू कोरी राज्यमंत्री बनेंगे
रविंद्र जायसवाल,संदीप सिंह,गुलाब देवी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
गिरीश यादव,धर्मवीर प्रजापति,असीम अरुण राज्यमंत्री स्वतंत्र
प्रभार
जेसीएस राठौर,दयाशंकर सिंह,नरेंद्र कश्यप राज्यमंत्री स्वतंत्र
प्रभार
अरुण सक्सेना,दिनेश सिंह,दयाशंकर मिश्र राज्यमंत्री स्वतंत्र
प्रभार
धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल नंदी मंत्री पद की शपथ लेंगे
भूपेंद्र चौधरी, अनिल राजभर,जितिन प्रसाद मंत्री बनेंगे
राकेश सचान,आशीष पटेल, संजय निषाद मंत्री पद की शपथ लेंगे
नितिन अग्रवाल,कपिलदेव अग्रवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार