google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

मिठाई के डिब्बे में कट्टा भेज रंगदारी मांगने वाला अंडरवर्ल्ड 'खिलाड़ी' गिरफ्तार


नई दिल्ली, 8 जनवरी 2022 : खेल में मेडल लाते-लाते वह कब अंडरवर्ल्ड की दुनिया का खिलाड़ी बन गया पता ही नहीं चला। पिछले कई सालों से दिल्ली-NCR से लेकर नेपाल तक जुर्म को अंजाम देने वाला भारतीय अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अजय गुर्जर आखिरकार शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीएसपी जसमीत सिंह ने बताया कि अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मर्डर, एक्सटॉर्शन सहित 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया- अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के साथ कुख्यात गैंगस्टर और अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अजय गुर्जर गिरफ्तार कर लिया गया है। वह हत्या, जबरन वसूली, हमला आदि के 24 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल था। उसके पास से 5 जिंदा कारतूस और एक ऑटोमेटिक पिस्तौल बरामद हुई है। अजय हरियाणा के पलवल का रहने वाला है। वह 26 देशों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल जीत चुका और पिछले कई वर्षों से संगीन जुर्म करते आया है। उसे 2018 में भी गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उसे 2018 में भी गिरफ्तार किया गया था।

अपराध की दुनिया में भाईजी के नाम से मशहूर अजय के दाऊद इब्राहिम के भाई से भी संपर्क की बात सामने आई है। वह मुंबई और नेपाल में अधिकांश समय बिताता था। पहली बार उसे 2008 में अरेस्ट किया गया था। वह फेसबुक और विडियो कॉलिंग के जरिये रंगदारी मांगने का आदेश देता था।


रंगदारी न देने पर कराता था फायरिंग


रंगदारी मांगने का अजय गुर्जर का अपना तरीका था। वह टाइप किया पत्र, मैगजीन, गोलियां व देसी कट्टा मिठाई के डिब्बे में रखकर भेजता था। रंगदारी नहीं देने पर अपने गुर्गों से फायरिंग कराता और फेस बुक या विडियो कॉलिंग के जरिए जानकारी लेता था।

42 views0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0