google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

उन्नाव से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेगी मुनव्वर राना की बेटी, एक और सूची जारी


लखनऊ, 31 जनवरी 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कुछ अप्रत्याशित करने की योजना के साथ उतर रही कांग्रेस ने सोमवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। छह प्रत्याशियों की इस सूची में भी तीन महिलाएं भी हैं। इनमें मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुशा राना को भी उन्नाव के पुरवा से प्रत्याशी बनाया है। मुनव्वर राना तो उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर पलायन की घोषणा भी कर चुके हैं और उनकी पुत्री उरुशा राना लखनऊ में सीएए आंदोलन के दौरान बेहद सक्रिय थीं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को छह प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें लखनऊ, कानपुर नगर, उन्नाव तथा सुल्तानपुर के प्रत्याशियों के नाम हैं। इनमें लखनऊ से कांग्रेस ने तीन और प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया है। चौथे चरण में 23 फरवरी को लखनऊ में होने वाले मतदान के लिए कांग्रेस ने आज अपने तीन प्रत्याशियों की और घोषणा कर दी है। लखनऊ उत्तर से कांग्रेस ने अजय श्रीवास्तव जी को उम्मीदवार बनाया गया है जो शहर कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा लखनऊ पूर्वी सीट से पंकज तिवारी को टिकट दिया गया है जबकि कांग्रेस ने लखनऊ पश्चिमी सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार शाहना सिद्दीकी को मैदान में उतारा है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0