google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

यूपी में किसी भी नए धार्मिक आयोजन को अनुमति नहीं, पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद


लखनऊ, 19 अप्रैल 2022 : दिल्ली के साथही अन्य राज्योंमें धार्मिक जुलूसके दौरान उपद्रवतथा दंगा होनेके बीच मेंउत्तर प्रदेश केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथबेहद संजीदा हैं।सीएम योगी आदित्यनाथने आगे आनेवाले त्यौहार कोदेखते हुए समस्तजिला तथा पुलिसप्रशासन को हाईअलर्ट पर करदिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथका निर्देश हैकि प्रदेश मेंकिसी भी स्थानपर बिना जिलाव पुलिस प्रशासनकी विधिवत अनुमतिके कोई धार्मिकजुलूस या फिरभी शोभायात्रा/ नानिकाली जाए। इसकेसाथ ही उन्होंनेकहा कि हरजगह पर अनुमतिकेवल उन्हीं धार्मिकजुलूसों को दियाजाए, जो पारंपरिकहों। इस दौरानकिसी भी नएआयोजनों को अनावश्यकअनुमति न दीजाए। सीएम योगीआदित्यनाथ ने इसकेसाथ ही कहाहै कि अगरकिसी भी जगहपर धार्मिक कार्यक्रमके नाम परमाहौल बिगाडऩे काप्रयास हो तोफिर उससे बेहदसख्ती से निपटाजाए।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही सभी जगह पर पुलिस की छुट्टियां चार मई तक रद करने की घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस तथा जिला प्रशासन से पुराने तथा परंपरागत धार्मिक जुलूस को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने और इस काम में जरा सा भी लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया।सीएम योगी आदित्यनाथ ने रमजान व ईद के साथ अक्षय तृतीया पर पुलिस को अधिक सतर्क व संवेदनशील रहने का निर्देश दिया। इसी क्रम में थानेदार से लेकर एडीजी तक अपने इलाके के प्रतिष्ठित लोगों, धर्म गुरु के साथ बैठक करें, ताकि इन त्योहारों के दौरान कोई भी गड़बड़ी न फैलाएं। त्योहारों की संवेदनशीलता को देखते हुए शरारत पूर्ण बयान देने वालों के साथ भी कड़ाई से पेश आया जाए। सभी जगह पर अराजक तत्वों पर कठोरता से कार्रवाई की जाए।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0