google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

पार्टी लाइन से ऊपर उठकर कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने फिर खींची अपनी लकीर

Feb 10, 2021
1 min read


सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के लिए 51 लाख रुपये की निधि समर्पित की है। उन्होंने कहा कि यह किसी पार्टी या धर्म का मामला नहीं, हम सभी भगवान से प्रार्थना करें की अच्छे से भगवान श्रीराम का मंदिर बन जाए। यह राशि सदर विधानसभा क्षेत्र और सहयोगियों की ओर से इस कार्यक्रम में दी जा रही है।


कांग्रेस विधायक अदिति सिंह रायबरेली में आयोजित निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह ग्लानि से गौरव की यात्रा है। हिंदू समाज की ताकत इस मंदिर से पहचानी जाएगी। राम मंदिर न होकर राष्ट्र मंदिर होगा। जो समर्पण देगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए देश के पांच लाख गांवों और शहरों के सभी वार्डों का समर्पण मिलेगा। भारत में यह अभियान पूरा हो जाए तो, ऐसा ही दुनिया में भी चलाएंगे। खास बात यह है कि समर्पण करने वालों को आयकर में 50 फीसद की छूट का प्रावधान है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंदिर 36 से 39 महीने में बन जाएगा। यह सिर्फ पत्थरों से बनेगा, लोहे के स्थान पर तांबा उपयोग में लाया जाएगा।


अदिति सिंह कांग्रेस की विधायक होने के बावजूद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक गुरु बता चुकी हैं।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन
विज्ञापन

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0