google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी


  • 59 प्रत्याशी किये घोषित, खटीमा से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी

  • हरिद्वार से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक उम्मीदवार

  • पहली सूची में छह महिलाएं शामिल

देहरादून, 20 जनवरी 2022 : उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। केन्द्रीय नेतृत्व ने पहली सूची में 59 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, जिनमें छह महिलाएं शामिल हैं। प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा...


हरिद्वार से मदन कौशिक

पुरोला (एससी) से दुर्गेश्वर लाल

यमुनोत्री से केदारसिंह रावत

गंगोत्री से सुरेश चौहान

बद्रीनाथ से महेन्द्र भट्ट

थराली (एससी) से भोपाल राम टमटा

कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल

रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी

घनसाली (एससी) से शक्ति लाल शाह

देवप्रयाग से विनोद कंडारी

नरेन्द्रनगर से सुबोध उनियाल

प्रतापनगर से विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू भाई

धनोल्टी से प्रीतम सिंह पंवार

चकराता (एससी) से रामशरण नौटियाल

विकासनगर से मुन्ना सिंह चौहान

सहसपुर से सहदेव सिंह पुंडीर

धरमपुर से विनोद चमोली

रायपुर से उमेश शर्मा 'काऊ'

राजपुर रोड (एससी) से खजान दास

देहरादून कैंट से सविता कपूर

मसूरी से गणेश जोशी

ऋषिकेश से प्रेमचंद अग्रवाल

बीएचईएल रानीपुर से आदेश चौहान

ज्वालापुर (एससी) से सुरेश राठौर

भगवानपुर (एससी) से मास्टर सत्यपाल

रुड़की से प्रदीप बत्रा

खानपुर से कुंवर रानी देवयानी

मैंगलोर से दिनेश पवार

लक्सर से संजय गुप्ता

हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद

यमकेश्वर से रेणु बिष्ट

पौड़ी (एससी) से राजकुमार पोरी

श्रीनगर से डॉ. धन सिंह रावत

चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज

लैंसडाउन से दिलीप सिंह रावत

धारचूला से धन सिंह धामी

डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल

पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत

गंगोलीहाट (एससी) से फकीर राम टमटा

कपकोटी से सुरेश गरिया

बागेश्वर (एससी) से चंदन राम दास

द्वाराहाट से अनिल शाही

सल्ट से महेश जीना

सोमेश्वर (एससी) से रेखा आर्य

अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा

लोहाघाट से पूरन सिंह फर्त्याल

चम्पावत से कैलाश गहतोड़ी

भीमताल से राम सिंह कैरा

नैनीताल (एससी) से सरिता आर्य

कालढुंगी से बंसीधर भगत

रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट

जसपुर से डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल

काशीपुर से त्रिलोक सिंह चीमा

बाजपुर (एससी) से राजेश कुमार

गदरपुर से अरविन्द पाण्डेय

किच्छा से राजेश शुक्ला

सितारगंज से सौरभ बहुगुणा

और नानकमत्ता (एसटी)से डॉ. प्रेम सिंह राणा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूची जारी होने के बाद पार्टी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय चुनाव समिति ने एक बार फिर से उन्हें अपनी कर्मभूमि खटीमा की देवतुल्य जनता के बीच चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान किया है, इसके लिए हार्दिक आभार। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है और हम सभी अपने इस लक्ष्य के लिए एकजुट हैं।

5 views0 comments