google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मुख्यमंत्री पद से त्रिवेंद सिंह रावत का इस्तीफा, जानिए कौन होगा अगला उत्तराखंड का मुख्यमंत्री



लंबी खींचतान के बाद आखिरकार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य से मुलकात के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान बुधवार को होगा। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने पहले दिल्ली से दो पर्यवेक्षकों को राज्य में भेजा था। उसके बाद सीएम ने खुद दिल्ली जाकर पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात की थी। लंबे घटनाक्रम के बाद मंगलवार को उत्तराखंड के सीएम रावत के इस्तीफे के बाद राज्य के राजनीतिक संकट का पटाक्षेप हो गया।


त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 18 मार्च 2017 को राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभाली थी। त्रिवेंद्र को अपना चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने से नौ दिन पहले ही मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी। इसके अलावा त्रिवेंद्र भी उत्तराखंड के उन पूर्व मुख्यमंत्रियों की जमात में शामिल हो गए हैं, जो अपना पांच साल का कार्यकाल पूर्ण नहीं कर पाए। उत्तराखंड में केवल नारायण दत्त तिवारी ही अब तक पांच साल का कार्यकाल पूर्ण करने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं।


बुधवार को विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम आज शाम देहरादून पहुंच रहे हैं।


नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगातर कयास लग रहे हैं। धनसिंह रावत का नाम आगे चल रहा है। स्टेट टुडे को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। हांलाकि केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी अपने विभाग का कामकाज तेजी से समेट रहे हैं।


टीम स्टेट टुडे


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0