google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मतदाता संवाद कार्यक्रम में बोले सीएम योगी-सुरक्षा का माहौल ही रामराज्य


लखनऊ, 3 फरवरी 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में गोरखपुर सदर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपनी कर्मस्थली पहुंचे। पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र भी दाखिल करेंगे। गोरखपुर में छठें चरण में मतदान होगा और चार फरवरी से नामांकन होना है। सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही दिन नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने निपाल क्‍लब में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसकर जुट जाने का आह्वान करते हुए उन्‍होंने कहा कि गोरखपुर में 75 से 80 प्रतिशत तक मतदान करा सकते हैं। इसके लिए सुबह चार बजे से आपको लगना पड़ेगा। पहले और दूसरे चरण के चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा सुरक्षा है। लोग कहते हैं कि सुरक्षा का वातावरण ही रामराज्य है।

लखनऊ में गुरुवार को सरकार के पांच वर्ष का ब्यौरा मीडिया को देने के बाद शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे और मतदाता संवाद कार्यक्रम में शामिल हो गए। मतदाता संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आप लोगों को पता होगा कि 2017 के पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। वहां महिलाएं घर के बाहर नहीं निकल सकतीं थीं। बेहद असुरक्षा का माहौल था। इसके बाद भाजपा की सरकार ने संत्ता संभाली को मामला उलट गया। क्या आप लोगों ने पांच वर्ष में दंगा नाम की कोई बात सुनी है क्या। क्या कहीं से खबर मिली कि कोई बेटी को जबरन उठाकर लेकर चला गया। अब तो वे कहीं पर भी बेझिझक रहतीं हैं। वे कहतीं हैं कि हमें तो भाजपा को वोट देना है। उनसे पूछते हैं कि भाजपा को वोट क्यों देना है? वे कहतीं हैं कि यही तो रामराज्य है। कहीं पर सुरक्षित वातावरण ही रामराज्य है हमें सुरक्षा मिल गई है।

7 views0 comments