google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

वाटर मैनेजमेंट में शीर्ष पर यूपी, जल शक्ति मंत्री ने लिया राष्ट्रपति से पुरस्कार

Mar 29, 2022
2 min read

लखनऊ, 29 मार्च 2022 : उत्तर प्रदेश की सरकार के जल शक्ति के क्षेत्र में कार्य के लिए देश का श्रेष्ठ राज्य चुना गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के कार्यकाल के चंद रोज में ही प्रदेश सरकार को जल शक्ति विभाग में काम के लिए देश के नंबर एक राज्य का पुरस्कार मिला है। वाटर मैनेजमेंट के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को सम्मान मिला है।

जल शक्ति विभाग में कार्य के लिए उत्तर प्रदेश को सभी राज्यों में नंबर एक चुना गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के हाथ से पुरस्कार प्राप्त किया है। सोमवार शाम को विभाग के बंटवारे में स्वतंत्रदेव सिंह को जल शक्ति विभाग मिला था। मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रपति के हाथों इस पुरस्कार को प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड में जल संचयन के साथ ही साथ सिंचाई के लिए नहरों का काफी बेहतर प्रयोग किया। नदियों की सफाई पर ध्यान देने के साथ ही बाढ़ नियंत्रण पर भी काम किया गया। उत्तर प्रदेश में लम्बे समय से बेकार पड़ी सिंचाई की बड़ी परियोजनाओं के काम को गति दी गई। जिससे की बड़ी आबादी को लाभ मिला है। किसानों को भी फसलों को सींचने में काफी सुविधा मिली है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्षा के जल के संचयन को लेकर भी काफी सजगता पेश की है। आवासीय के साथ ही कई महानगरों में सरकारी कार्यालयों में भी वर्षा जल संचयन को लेकर काफी काम किया गया है। बुंदेलखंड में घर-घर पेयजल सुविधा से भी बड़ी आबादी को लाभ मिला है। प्रदेश में सीवेज ट्रीटमेंट पर भी काफी काम हो रहा है। कानपुर के बाद प्रयागराज, वाराणसी, आगरा तथा लखनऊ में भी नदियों में नाले का पानी जाने से रोकने की व्यवस्था करने के साथ उस पानी को सिंचाई में उपयोग के लायक बनाने पर जोर है। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री के रूप में स्वतंत्र देव सिंह ने जल संचयन पर बड़ा काम करने वाले राज्यों में शीर्ष पर रहे उत्तर प्रदेश का सम्मान प्राप्त किया है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0