दुनिया चुनौतियों से गुजर रही, भारत का ताकतवर होना इस वक्त सबसे बड़ी जरूरत
- chandrapratapsingh
- Feb 28, 2022
- 1 min read

महाराजगंज, 28 फरवरी 2022 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जिन जिलों को घोर परिवारवादियों ने जितना पीछे धकेला, उनके विकास के लिए हम उतनी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। जो उन्हें करना चाहिए था, वह भी हम कर रहे हैं। महराजगंज इसका उदाहरण है। नेपाल सीमा पर सड़कों का जाल बिछ रहा है। महराजगंज में सड़कें भी बन रही हैं। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना है। इससे पर्यचन को बढ़ावा मिलेगा। यहां पूरी दुनिया से श्रद्धालु आएंगे तो सभी को इसका लाभ मिलेगा। इस बजट में इस जिले में सीमा से सटे हुए आखिरी गांवों के विकास के लिए विशेष योजना बनाई है।
महराजगंज में सोमवार को आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि हमने केवल वादे नहीं किए, बजट में पैसा भी दिया है। नाम दिया है ब्राइबेंट विलेज। इसे बनाने में पंकज चौधरी का बड़ा योगदान है। वह इस इलाके से आते हैं, भौगोलिक स्थिति जानते हैं, इसलिए सब जानते हैं। यह व्राइब्रेंट गांव में मजबूत करना है। महराजगंज को इसका लाभ मिलना है। घोर परिवारवादी जब सत्ता में आते हैं तो भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति कमाते हैं। परिवार वालों के लिए नोटों के ढेर लगा देते हैं। वह चाहते हैं अपने परिवार के लिए सारी सुख सुविधाएं हों। गरीब के हालत की चिंता नहीं करते। इनके पास अच्छी-अच्छी सुविधा होती है।
Comments