google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

Kashi के कोतवाल को "चौकीदार" के आने की सूचना दी गई

Jun 14, 2024
2 min read


सीएम योगी ने पीएम के दौरे से पहले काशी में लिया तैयारियों का जायजा


- दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


- प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल मेंहदीगंज का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण


- अफसरों संग सीएम ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश


- 18 जून को वाराणसी आ रहे पीएम मोदी, करेंगे किसान सम्मेलन को संबोधित



वाराणसी, 14 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे। सीएम योगी ने यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम योगी सबसे पहले मेंहदीगंज में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के संग मीटिंग करके वाराणसी और आस-पास के जनपदों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विकास की सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये।



इससे पहले सीएम का हेलीकाप्टर सेवापुरी के मेहंदीगंज स्थित पीएम मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल पर उतारा। सीएम योगी ने यहां पीएम की सुरक्षा, जनसभा स्थल पर पार्किंग, जनता के आवागमन, नेताओं के रूट समेत प्रमुख बिंदुओं की जानकारी ली। इस दौरान मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने जनसभा स्थल का रूट मैप मुख्यमंत्री को दिखाया और हर प्वाइंट की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा दायरा, आंतरिक सुरक्षा डी और बाह्य सुरक्षा की जानकारी सीएम योगी को दी। वहीं लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को मूवमेंट से संबंधित सभी सड़कों को चेक करने और मरम्मत करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया। इसके अलावा जनसभा स्थल पर हेलीपैड को भी मुख्यमंत्री ने देखा और बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था करने के लिए अफसरों को निर्देशित किया। साथ ही डीएफओ को कार्मिकों की ड्यूटी लगाकर चिह्नित स्थल को पूरी तरह जन्तु-जानवरों से मुक्त रखने का निर्देश दिया। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और पूर्व विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह 'औढ़े' मौजूद रहे।



बता दें कि तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी का 18 जून को वाराणसी आगमन प्रस्तावित है। पीएम मेहदीगंज में जनसभा और किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे व मां गंगा की आरती में भी शामिल होंगे। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी व प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में सीएम योगी स्वयं वाराणसी पहुंचकर तैयारियों जायजा लेने पहुंचे हैं।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0