chandrapratapsingh

Dec 9, 20221 min

प्रशासन ने पहुंचाई राहत सामग्री, एसडीएम ने परिजनों को सौंपा

पीलीभीत, 08 दिसम्बर 2022 : प्रेम गिरी पुत्र छोटे गिरि निवासी पिपरिया जयभद्र तहसील कलीनगर जिला पीलीभीत के घर विगत सप्ताह घर में आग लगने के कारण एक गाय गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। उस दैवीय आपदा की घटना के कारण प्रेम गिरी के घर का सामान जल गया था। उपत के दृष्टिगत आज उप जिलाधिकारी कलीनगर के द्वारा प्रेम गिरी के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से सहायता यथा कम्बल, शॉल, स्वेटर एवं 50 कि०ग्रा० राशन, खाद्य तेल चीनी इत्यादि की सहायता प्रदान की गयी। प्रेमगिरि के घर पर अग्निकाण्ड से हुए पशु हानि व सामान जलने पर हुए नुकसान के सम्बन्ध में एक विस्तृत आख्या बनाकर देवीय आपदा मद से सहायता राशि उपलब्ध कराये जाने हेतु आख्या प्रेषित कर दी गयी है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर घायल गाय के समुचित इलाज हेतु निर्देशित किया गया।

रिपोर्टर-रमेश कुमार

    220
    0