google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

संघ शिक्षा वर्ग में 6 हजार परिवारों से 120000 रोटियां आयी रामसनेही घाट


ree

बाराबंकी, 08 जून 2023 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रान्त का संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष (सामान्य) का समापन समारोह गुरूवार को सरस्वती विद्या मंदिर रामसनेहीघाट के प्रांगण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय समग्र ग्राम विकास संयोजक डा.दिनेश ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का अनुसरण कर रही है। आज पूरी दुनिया आयुर्वेद के महत्व को समझ रही है और योग दिवस मना रही है। दुनिया में भारत की कीमत बढ़ी है और भारत को देखने का नजरिया आज दुनिया में बदला है।


ree

उन्होंने कहा कि हमारी पूजा पद्धति कोई भी हो लेकिन देश के प्रति भक्ति रखने वाले लोग चाहिए। देशभक्त व संस्कार युक्त व्यक्ति निर्माण का काम संघ करता है। अभी हाल ही में बालासोर में रेल दुर्घटना के बाद शासन और प्रशासन से पहले संघ के स्वयंसेवक सेवा कार्य के लिए वहां पहुंचे। डॉ दिनेश ने कहा कि पूज्य संतों के नेतृत्व में भारत की जो यात्रा चली है अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण उसका एकमात्र प्रतीक है। 1990 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान पूरे देश के लोग अयोध्या आए। राम मंदिर के लिए समर्पण अभियान में देश के हर गांव से सहयोग मिला।


ree

डॉ दिनेश ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना आज की महती आवश्यकता है। जब तक इस देश का एक भी गरीब भूखा रहेगा तब तक हमको चैन से नहीं बैठना है। इसलिए प्रत्येक शाखा को स्थानीय समस्याओं व चुनौतियों का अध्ययन करके काम करना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बावन मंदिर अयोध्या के महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज ने देश भक्ति व परमात्मा की भक्ति संघ सिखाता है। संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक किसी संत से कम नहीं है। मठ मंदिर व धर्म की सुरक्षा संघ के कारण हो रही है। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार व श्री गुरु जी परमात्मा के स्वरूप थे। संघ का एक-एक स्वयंसेवक महात्मा है। क्योंकि जो देशभिक्त करे परमात्मा की भक्ति करे वही संत है।

ree

वर्ग कार्यवाह अंबिका प्रसाद ने बताया कि वर्ग में अवध प्रान्त के 26 जिलों से 400 शिक्षार्थी स्वयंसेवक आये थे। उन्होंने बताया कि वर्ग में 6000 परिवारों से 1 लाख 20 हजार रोटी समाज के विभिन्न घरों से आयी। एक दिन करीब 350 परिवार अपने घर से पूरा भोजन बनाकर लाये और अपने हाथ से स्वयंसेवकों को भोजन कराया।अभार प्रदर्शन सह वर्ग कार्यवाह वेद प्रकाश ने किया। वर्ग के मुख्य शिक्षक ऊधम जायसवाल रहे। समापन समारोह में दण्ड युद्ध,नि:युद्ध,योगासन,सामूहिक समता व खेल का प्रदर्शन स्वयंसेवकों ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचारक कौशल जी, सह प्रांत प्रचारक संजय, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ अशोक दुबे, प्रान्त प्रचारक प्रमुख यशोदानन्द, सामाजिक समरसता विभाग के प्रान्त प्रमुख राजकिशोर, प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह, प्रांत के धर्म जागरण प्रमुख सुरेंद्र, अयोध्या के विभाग संघचालक गंगावत्स , वरिष्ठ प्रचारक अशोक केडिया, राज्य मंत्री सतीश शर्मा, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, कामाख्या धाम के चेयरमैन शीतला शुक्ल, जिला कार्यवाह डा.वी.पी.सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0