google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

2024 के लिए सरकार का माइक्रो प्लान, CM व डिप्टी CM भी करेंगे जिलों का दौरा


लखनऊ, 2 अगस्त 2022 : भाजपा संगठन के साथ ही सरकार ने भी मिशन 2024 (Lok Sabha elections 2024) के लिए माइक्रो प्लान पर काम शुरू कर दिया है। सुशासन के उद्देश्य से शानदार प्रयोग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों को तीन हिस्सों में बांट दिया है। 25 जिलों की निगरानी वह खुद करेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) के पास भी 25-25 जिलों की जिम्मेदारी होगी। योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारते हुए व्यवस्थाओं की पैनी निगरानी की जा सके, इसलिए यह तीनों भी सभी जिलों का दौरा करेंगे। इसके साथ ही तीसरी बार कैबिनेट मंत्रियों के मंडलों के प्रभार भी बदल दिए गए हैं।

योगी सरकार 2.0 के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव 2022 के लोक कल्याण संकल्प पत्र के संकल्पों को पांच वर्ष की बजाए दो वर्ष यानी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरा करने का लक्ष्य तय किया। सभी विभागों से 100 दिन, छह माह, एक वर्ष, दो वर्ष और पांच वर्ष की कार्ययोजना तैयार कराई। यह कार्ययोजना तय समय के साथ साकार होती चले, इसके लिए पहले-पहल मई में दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित सभी 16 कैबिनेट मंत्रियों को 18 मंडलों का प्रभारी बनाया गया।

उनके साथ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री लगाए गए। अब तक दो-दो मंडलों का दौरा मंत्री कर चुके हैं। सोमवार को योगी ने तीसरी बार मंत्रियों के मंडल प्रभार में परिवर्तन करते हुए एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया। मंत्री तो मंडलों और जिलों में दौरे करेंगे ही, अब मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री भी लगातार निरीक्षण करेंगे। इसके लिए समान रूप से योगी ने 25 जिले अपने पास रखे हैं और 25-25 जिले केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को दिए हैं।

इसके पीछे मुख्यमंत्री की मंशा यही है कि अलग-अलग जिलों में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी बारीकी से की जा सके। व्यवस्थाओं की समुचित समीक्षा की जा सके। खुद जमीनी फीडबैक प्राप्त कर सकेंगे। सूत्रों के अनुसार, इन तीनों के बीच भी जिलों के प्रभार का बदलाव रोटेशन के साथ होगा। वहीं, मई से अब तक 16 कैबिनेट मंत्रियों की तरह दोनों डिप्टी सीएम भी दो-दो मंडलों का दौरा कर चुके हैं। प्रयास है कि लोकसभा चुनाव से पहले नवंबर, 2023 तक कैबिनेट मंत्री प्रत्येक मंडल के प्रभारी का दायित्व निभा लें।

उल्लेखनीय है कि इस बार उपमुख्यमंत्रियों को मंडल नहीं दिए हैं, इसलिए दो मंडल खाली रह गए। ऐसे में पहली बार स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल को बस्ती का प्रभार जबकि देवीपाटन का दायित्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह को सौंपा गया है। इनके साथ राज्यमंत्री भी लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आवंटित मंडल और जिले

§ मंडल - जिले

§ सहारनपुर - सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली

§ मेरठ- मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत

§ मुरादाबाद - मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, संभल

§ अलीगढ़ - अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस

§ वाराणसी - वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली

§ आजमगढ़ - आजमगढ़, बलिया, मऊ


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

§ मंडल - जिले

§ कानपुर - कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद

§ झांसी - झांसी, ललितपुर, जालौन

§ चित्रकूट - बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर

§ प्रयागराज - प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़

§ मीरजापुर - मीरजापुर, भदोही, सोनभद्र

§ अयोध्या - अयोध्या, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

§ मंडल - जिले

§ गोरखपुर - गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया

§ बस्ती - बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर

§ देवीपाटन - गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती

§ आगरा - आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी

§ बरेली - बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत

§ लखनऊ - लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, खीरी

मंत्रियों को मिले नए मंडल

§

सुरेशकुमारखन्ना - गोरखपुर


§ राज्यमंत्री - दानिश आजाद अंसारी, दिनेश खटीक

-----

§ सूर्यप्रताप शाही - अलीगढ़

§ राज्यमंत्री - अजीत सिंह पाल, जसवंत सैनी

-----

§ बेबीरानी मौर्य - सहारनपुर

§ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार - नितिन अग्रवाल

§ राज्यमंत्री - विजय लक्ष्मी

-----


§ स्वतंत्रदेव सिंह - वाराणसी

§ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार - संदीप सिंह

§ राज्यमंत्री - संजीव गोंड

-----

§ लक्ष्मीनारायण चौधरी - अयोध्या

§ राज्यमंत्री - राकेश राठौर, रामकेश निषाद

-----

§ धर्मपाल सिंह - मुरादाबाद

§ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार - गुलाब देवी

§ राज्यमंत्री - संजय गंगवार

-----

§ भूपेंद्र सिंह चौधरी - आजमगढ़

§ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार - दयाशंकर मिश्र 'दयालु'

§ राज्यमंत्री - सुरेश राही

-----

§ अनिल राजभर - कानपुर

§ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार - अरुण कुमार सक्सेना

§ राज्यमंत्री - केपी मलिक

-----

§ नंदगोपाल गुप्ता नंदी - मेरठ

§ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार - नरेन्द्र कश्यप

§ राज्यमंत्री- ब्रजेश सिंह

-----

§ राकेश सचान - चित्रकूट

§ राज्यमंत्री- अनूप प्रधान वाल्मीकि

-----

§ जितिन प्रसाद - लखनऊ

§ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार - कपिल देव अग्रवाल

§ राज्यमंत्री- मयंकेश्वर शरण सिंह

-----

§ योगेंद्र उपाध्याय- विंध्याचल

§ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार - असीम अरुण

-----

§ जयवीर सिंह - प्रयागराज

§ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार - गिरीश चंद्र यादव

§ राज्यमंत्री - मनोहर लाल 'मन्नू कोरी'

-----

§ एके शर्मा - बरेली

§ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार - धर्मवीर प्रजापति

§ राज्यमंत्री - प्रतिभा शुक्ला

-----

§ आशीष पटेल - आगरा

§ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार - दयाशंकर सिंह

§ राज्यमंत्री - रजनी तिवारी

-----

§ संजय निषाद - झांसी

§ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार - जेपीएस राठौर

§ राज्यमंत्री - सोमेंद्र तोमर

-----

§ रवींद्र जायसवाल (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) - बस्ती

§ राज्यमंत्री - सतीश चंद्र शर्मा

-----

§ दिनेश प्रताप सिंह (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) - देवीपाटन

§ राज्यमंत्री - बलदेव सिंह औलख

3 views0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0