google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

यूपी निकाय चुनाव में निकायों के 14,684 पदों के लिए 83,626 उम्मीदवार


लखनऊ, 29 अप्रैल 2023 : UP Civic Elections दो चरणों में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में शुक्रवार को दूसरे चरण के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। अब दोनों चरणों में कुल 760 नगरीय निकायों के 14,684 पदों के लिए कुल 83,626 उम्मीदवार मैदान में डट गए हैं।

यानी एक सीट पर औसतन 5.7 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में 652 नगरीय निकायों के 12,647 पदों के लिए 79,132 नामांकन हुए थे। इस बार नगरीय निकाय भी बढ़ गए हैं। पहले चरण का मतदान चार मई व दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा।

पहले चरण में 37 जिलों की कुल 390 नगरीय निकायों में चुनाव होना है। इनमें 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका परिषद व 276 नगर पंचायत शामिल हैं। दूसरे चरण में 38 जिलों के 370 निकायों में मतदान होना है। इनमें सात नगर निगम, 95 नगर पालिका परिषद व 268 नगर पंचायत शामिल हैं।

पहले चरण में कुल 44,361 नामांकन हुए हैं। वहीं, दूसरे चरण में 39,265 नामांकन हुए हैं। पहले चरण में 10 मेयर पद के लिए 113 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 830 पार्षद पदों के लिए 5425, नगर पालिका अध्यक्ष के 104 पदों के लिए कुल 1077 व सदस्यों के 2776 पदों के लिए 14,991 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इसी प्रकार नगर पंचायत के 276 पदों के लिए 2929 व सदस्यों के 3682 पदों के लिए 19,826 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग दूसरे चरण के प्रत्याशियों का पदवार अंतिम आंकड़ा शनिवार को जारी करेगा।

0 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0