google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

निकाय चुनाव में AAP भी उतरेगी, संजय ने कहा- अब नगर निगम में झाड़ू लगाने की जरूरत

Sep 11, 2022
1 min read

कानपुर, 11 सितंबर 2022 : उत्तर प्रदेश में इस बार निकाय चुनावों मे आम आदमी पार्टी भी प्रत्याशी उतारने जा रही है। राज्यसभा सदस्य एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि अब यूपी में नगर निगम में झाड़ू लगाने की जरूरत है। पार्टी के नेता लगातार स्थानीय लोगों से संपर्क कर रहे हैं और इस बार निकाय चुनाव में पार्टी भी मैदान में उतरेगी।

कानपुर शहर में मर्चेंट चेंबर सभागार में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में आए राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सेल्फी अभियान चलाया था। इस सेल्फी अभियान में स्कूलों की दुर्दशा दिखाई दी। यूपी के स्कलों में कहीं छत और दीवारें टूट रही हैं और कहीं बच्चे झाड़ू लगा रहे हैं और बर्तन धो रहे हैं। यह स्थिति प्रदेश की राजधानी लखनऊ के स्कूलों में है।

उन्होने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने के बाद भी स्कूलों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। प्रदेश के कई शहरों के स्कूलों की दुर्दशा के वीडियो आए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलडोजर चलाने के साथ स्कूलों को भी सुधारें। कहा, आम आदमी पार्टी प्रदेश में जल्द स्कूल बचाओ अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कामों से परेशान केंद्र सरकार छापेमारी कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री को जेल भेज दिया, मनीष सिसोदिया पर कार्रवाई की। खुद भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं और दूसरों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सभाएं होंगी।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0