google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

“आत्मनिर्भर” शब्द ऑक्सफोर्ड शब्दकोष में शामिल, कोरोनाकाल में पीएम ने दिया "आत्मनिर्भर भारत" मंत्र



आत्मनिर्भर भारत कोरोनाकाल में भारत का सबसे चर्चित शब्द रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का जो मंत्र आम लोगों के बीच रखा अब वो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय, कीमती और ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हिंदी का वैश्विक शब्द बन गया है।


'ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द' का अर्थ ऐसे शब्द से है, जो पिछले साल के लोकाचार, मनोदशा या स्थिति को दर्शाए और जो सांस्कृतिक महत्व के एक शब्द के रूप में लंबे समय तक बने रहने की क्षमता रखता हो।


किस कारण चुना गया शब्द “आत्मनिर्भर”


साल 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारत को आत्मनिर्भर (Aatmnirbhar) बनाने का संकल्प लिया था। उनके इसी संकल्प को देशवासी भी पूरा कर रहे हैं। इसी बीच ऑक्सफोर्ड ने 'आत्मनिर्भरता' (Aatmnirbharta) शब्द को 2020 के हिंदी शब्द (Hindi Word of 2020) के रूप में चुना है। इस शब्द को चुनने कारण भारत के तमाम देशवासी हैं जिन्होंने कोरोना महामारी से जंग लड़ी है।


इसके बाद ही 'आत्मनिर्भर भारत' (Aatmanirbharta) शब्द का इस्तेमाल भारत के सार्वजनिक शब्दकोष में एक वाक्यांश और अवधारणा के रूप में काफी बढ़ गया।


किस पैनल ने चुना शब्द “आत्मनिर्भर”


ऑक्सफोर्ड लैंग्विजेज ने 'आत्मनिर्भर भारत' Atmanirbhar Bharat को साल 2020 का हिंदी भाषा का शब्द घोषित किया है। यह शब्द भाषा विशेषज्ञों कृतिका अग्रवाल, पूनम निगम सहाय और इमोगन फॉक्सेल के एक सलाहकार पैनल द्वारा चुना गया है।


क्या अर्थ है “आत्मनिर्भर” का


'आत्मनिर्भरता' का अर्थ होता है खुद पर निर्भर रहना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से जंग के बीच पिछले साल दिया आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया था। तब से ये शब्द चर्चा में है।



क्यों ऑक्सफोर्ड ने शामिल किया “आत्मनिर्भर” शब्द


ऑक्सफोर्ड हर साल एक ऐसे शब्द की घोषणा करता है जिसका पिछले साल काफी महत्व देखने को मिला हो। साथ ही, उस शब्द का सांस्कृतिक महत्व भी रहा हो। ऑक्सफोर्ड लैंग्वेज ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महामारी के दौरान देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोरोना पैकेज की घोषणा की थी। पीएम मोदी की कोरोना के दौर में दी गई स्पीच में आत्मनिर्भरता शब्द का प्रयोग किए जाने के बाद इस शब्द को काफी जगह इस्तेमाल किया जाने लगा।


आत्मनिर्भर भारत का एक बड़ा उदाहरण भारत का देश में कोविड-19 के टीका का निर्माण करना भी है। गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर आत्मनिर्भर भारत अभियान को रेखांकित करते हुए एक झांकी भी निकाली गई थी।


ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया के प्रबंध निदेशक शिवरामकृष्णन वेंकटेश्वरन ने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' को कई क्षेत्रों के लोगों के बीच पहचान मिली क्योंकि इसे कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था से निपटने के एक हथियार के तौर पर भी देखा गया।



पहले किन शब्दों को मिली ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जगह


'आत्मनिर्भर भारत' (Atmanirbhar Bharat) से पहले साल 2017 में 'आधार' (Aadhaar), 2018 में 'नारी शक्ति' और 2019 में 'संविधान' (Samvidhaan) शब्द को ऑक्सफोर्ड ने हिंदी भाषा का शब्द चुना था।


बजट में भी आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना


1 फरवरी को संसद में बजट 2021 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जनहित में कई अन्य घोषणांए की। वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एक नई योजना प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना लॉन्च की जाएगी। इस योजना पर 6 वर्षों में करीब 64,180 करोड़ खर्च होगा।


आत्मनिर्भर अवधारणा और महात्मा गांधी


"आत्मनिर्भरता की अवधारणा नई नहीं है बल्कि गाँव की अर्थव्यवस्था को लेकर महात्मा गांधी के विज़न से मिलता-जुलता है। गांधी का कहना था कि अपने आप में एक आत्मनिर्भर इकाई के तौर पर गाँव का विकास होना चाहिए।"

ADVT.
ADVT.


1960 और 70 के दशक में भारत सरकार ने हरित क्रांति और दुग्ध क्रांति के नाम से जो क़दम उठाए थे, वो भी इसी दिशा में की गई कोशिशें थी। देश के भीतर खाद्य संकट से निपटने के लिए उस दौर में सरकार ने इस तरह के क़दम उठाए थे।


"स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गांधी ने प्रत्येक गाँव को भोजन के लिए अपनी फसल और कपड़े के लिए स्वयं का कपास उगाने के लिए प्रोत्साहित किया।"


आज़ादी की लड़ाई में स्वदेशी कपड़े अपनाने और विदेशी कपड़ों का बहिष्कार तथा नमक आंदोलन भी आत्मनिर्भर भारत का ही उदाहरण है।


टीम स्टेट टुडे

52 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0