google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

महंत की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल होने के बाद पड़ताल में जुटी पुलिस


सीतापुर, 8 अप्रैल 2022 : खैराबाद के एक महंत का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महंत कस्बे की मस्जिद के पास दूसरे समुदाय की महिलाओं पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते देखे और सुने जा रहे हैं। वायरल वीडियो दो अप्रैल का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आने वाले महंत बजरंग मुनि बताए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्टेट टुडे ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्‍ट‍ि नहीं करता है। दो अप्रैल को खैराबाद कस्बे में भुंइया ताली तीर्थ से मां गौरी देवी मंदिर भूलनपुर तक एक कलश यात्रा निकाली गई थी। कलश यात्रा जब एक मस्जिद के पास पहुंची तो वहां पर नारेबाजी की गई।

यात्रा की अगुवाई कर रहे महंत बजरंगमुनि ने दूसरे समुदाय की महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। यात्रा कुछ देर तक मस्जिद के पास रुकी भी थी। किसी ने इसका वीडियो भी बनाया। महंत के विवादित बयान का यह वीडियो गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महंत लोगों को भड़काते दिख रहे हैं। लोग, उनकी बातों पर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो : कलश यात्रा के समय महंत के विवादित बयान का यह वीडियो ट्विटर पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग, तरह-तरह के कमेंट कर कर रहे हैं। उधर पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

एएसपी उत्तरी कर रहे हैं जांच : ट्विटर पर सीतापुर पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो मामले की जांच एएसपी उत्तरी कर रहे हैं। प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। उधर थानाध्यक्ष खैराबाद भी मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

Comments

Couldn’t Load Comments
It looks like there was a technical problem. Try reconnecting or refreshing the page.
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0