अखिलेश का BJP पर तंज बोले- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भ्रष्टाचार का नमूना
- chandrapratapsingh
- Aug 17, 2023
- 1 min read

बांदा, 17 अगस्त 2023 : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए। कहा कि लाल किले से विकसित भारत का सपना दिखाया जा रहा है, जबकि यहां अमेरिका की कंपनी दाल, तेल, चावल, शक्कर तक सप्लाई करती है, हमारे बीच का आदमी केवल डिलीवरी ब्वाय है, केवल पहुंचाने का काम करता है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार का नमूना है। हमारी नकल की लेकिन उसके लिए भी अकल की जरूरत होती है। इन्होंने 15 हजार करोड़ रुपये में तीन सौ किमी. एक्सप्रेसवे तैयार किया, फोनलेन में लोग झूला झूलते हुए जाते हैं। हमने इतने में ही 302 किमी. सिक्स लेन बनाया, जिसमें प्लेन भी उतर सकते हैं।
अखिलेश बोले- भाजपा छीन लेगी वोट देने का अधिकार
सपा मुखिया अखिलेश यादव बांदा में पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में जन जागरण अभियान के तहत बांदा-चित्रकूट कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे।




Comments