google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि, सपा संस्थापक मुलायम सिंह पंचतत्व में विलीन


लखनऊ, 11 अक्टूबर 2022 : पूर्व रक्षामंत्री व यूपीके पूर्व मुख्यमंत्रीमुलायम सिंह यादवका मंगलवार कोअंतिम संस्कार करदिया गया। इटावाके सैफई मेलाग्राउंड में बनेपंडाल में राजकीयसम्मान के साथउनका अंतिम संस्कारहुआ। उनके बेटेऔर सपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादवने उन्हें मुखाग्निदी। धरतीपुत्र मुलायमसिंह यादव नेही समाजवादी पार्टीकी नींव रखीथी। लोग उन्हेंप्यार और सम्मानसे नेताजी बुलातेथे।

मुलायम सिंह यादवके अंतिम संस्कारमें रक्षा मंत्रीराजनाथ सिंह समेतकई बड़े राजनेताऔर गणमान्य लोगउपस्थित रहे। अपनेलोक प्रिय नेताको अंतिम विदाईदेने के लिएसैफई के मेलाग्राउंड में लोगोंकी भारी भीड़एकत्र रही। पार्टीसमर्थकों और मुलायमसिंह को चाहनेवाले लोगों केचेहरे पर उनसेबिछड़ने का गमसाफ महसूस कियाजा सकता था।

गुरुग्राम के मेदांताअस्पातल में हुआथा निधन

मालूम हो कि, गुरुग्राम के मेदांताअस्पताल में सोमवारसुबह मुलायम सिंहयादव ने अंतिमसांस ली थी।उनकी मौत कीसूचना मिलते हीअस्पताल में समर्थकोंऔर परिजन कीभारी भीड़ जुटगई ती। गुरुग्रामसे रोड मार्गके जरिए मुलायमसिंह यादव कीपार्थिव देह कोइटावा के सैफईलाया गया। इसदौरान सैकड़ों गाड़ियोंका काफिला मुलायमसिंह की पार्थिवदेह ले जारही एंबुलेंस केसाथ चलता रहा।सैफई के मेलाग्राउंड में उनकेपार्थिव देह कोअंतिम दर्शन केलिए रखा गयाथा।

पीएम नरेन्द्रमोदी और रक्षामंत्री राजनाथ की ओरसे पुष्पांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भलेही आज सैफईमें मुलायम सिंहयादव के अंतिमसंस्कार में शामिलनहीं हो सके, लेकिन उनकी तरफसे नेताजी कीपार्थिव देह परपुष्पचक्र समर्पित किया गया।रक्षा मंत्री राजनाथसिंह ने सैफईके मेला ग्राउंडमें मुलायम सिंहयादव की पार्थिवदेह का अंतिमदर्शन किया। उनकीतरफ से पुष्पचक्रभी समर्पित कियागया। रक्षा मंत्रीराजनाथ की तरफसे भी सेनाके जवानों नेपूर्व रक्षा मंत्रीकी पार्थिव देहपर पुष्पचक्र चढ़ाया।

नेताजी के अंतिमदर्शन के लिएसमाजवादी पार्टी के नेतामनोज कुमार पांडेय, रामगोविंद चौधरी, अम्बिका चौधरीतथा ओम प्रकाशसिंह भी पहुंचे।राष्ट्रीय लोकदल से राज्यसभाके सदस्य जयंतचौधरी तथा उत्तरप्रदेश के कैबिनेटमंत्री योगेन्द्र उपाध्याय नेभी उनका अंतिमदर्शन किया। किसाननेता राकेश टिकैततथा योग गुरुबाबा रामदेव नेभी मुलायम सिंहयादव को नमनकिया।

केशव प्रसादमौर्य व ब्रजेशपाठक ने कियाअंतिम दर्शन, अखिलेशको बंधाया ढांढस

उत्तर प्रदेश केउप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य तथा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक केसाथ ही कैबिनेटमंत्री डा. संजयनिषाद ने सैफईमेला मैदान मेंबने अंत्येष्टि स्थलपर समाजवादी पार्टीके संस्थापक मुलायमसिंह यादव कीपार्थिव देह काअंतिम दर्शन किया।इस अवसर परआम आदमी पार्टीसे राज्यसभा सदस्यसंजय सिंह भीउनके साथ थे।नेताजी का अंतिमदर्शन करने केबाद केशव प्रसादमौर्य तथा ब्रजेशपाठक ने समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेश यादव सेभी भेंट की।इस दौरान दोनोंडिप्टी सीएम नेअखिलेश यादव कोढांढस भी बंधाया।

एन.चंद्रबाबूनायडू ने कियाअंतिम दर्शन

आंध्र प्रदेश केपूर्व मुख्यमंत्री तेलुगुदेशम पार्टी केराष्ट्रीय अध्यक्ष एन. चंद्रबाबूनायडू मंगलवार कोदोपहर में इटावाके सैफई पहुंचे।उन्होंने पंडाल में जाकरसमाजवादी पार्टी के संस्थापकमुलायम सिंह यादवका अंतिम दर्शनकिया। इस दौरानवह काफी भावुकहो गए। लोकसभामें मुलायम सिंहयादव के संबोधनसे नायडू काफीप्रभावित रहते थे।

सैफई मेंआज मुलायम सिंहयादव के अंतिमसंस्कार से पहलेउनके दर्शन केलिए लोग कोउमड़ रहे हैं।परिवार के सभीलोगों ने नमआंखों से नेताजीको विदाई दी।मेला ग्राउंड मेंउनके दर्शन केलिए दिग्गजों औरसमर्थको का जमावड़ाहै। सैफई मेंआज दोपहर तीनबजे नेताजी केअंतिम संस्कार कोलेकर सैफई मेंकड़ी सुरक्षा व्यवस्थाकी गई है।

गगनभेदी नारों केबीच मुलायम कीपार्थिव देह लाईगई पंडाल

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायमसिंह यादव कीपार्थिव देह कोउनके आवास सेरथ पर सैफईमहोत्सव पंडाल ले जायागया। इस दौरानसड़क के दोनोंओर लोगों ने 'जब तक सूरजचांद रहेगा नेताजीका नाम रहेगा' के नारे लगाए।भारी भीड़ केबीच गगनभेदी नारोंके बीच रथयात्रा सैफई पंडालपहुंची। यहां परमहोत्सव मंच परउनके पार्थिव शरीरको रखा गया।रथ पर पूर्वमुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपाके राष्ट्रीय महासचिवरामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्रयादव भी साथमें थे।

मेला ग्राउंडके पास हीमुलायम सिंह यादवउनकी समाधि काभी निर्माण होगा।अंतिम संस्कार केदौरान देश केकई दिग्गजों केआने के कारणसुरक्षा के भीकड़े इंतजाम किएगए हैं।

अखिलेश और डिंपलयादव ने पिलायागंगा जल

इटावा के सैफईमें मुलायम सिंहयादव की कोठीमें उनके अंतिमसंस्कार की तैयारीके प्रारंभ मेंनेताजी के बड़ेपुत्र अखिलेश यादवने उनके मुंहमें गंगा जलडाला। नेताजी केअंतिम यात्रा परनिकलने से पहलेअखिलेश यादव नेउनको अपने हाथसे गंगा जलपिलाया। उनके साथउनकी पत्नी पूर्वसांसद डिंपल यादवने भी नेताजीके मुंह मेंगंगा जल डाला।

काफी भावुकहो गए ओमप्रकाश राजभर व इंद्रजीतसरोज

मुलायम सिंह यादवके अंतिम दर्शनके लिए इटावाके सैफई पहुंचेसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टीके राष्ट्रीय अध्यक्षओम प्रकाश राजभरकाफी भावुक होगए। उन्होंने नेताजीको अपना संरक्षकभी बताया। इसदौरान समाजवादी पार्टीके राष्ट्रीय महासचिवइंद्रजीत सरोज नेभी नेताजी कोसच्चा समाजवादी बताया।

2 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0