![](https://static.wixstatic.com/media/c167e8_db493ccb65cb4f4f9065df28fedb705f~mv2.jpg/v1/fill/w_120,h_75,al_c,q_80,usm_0.66_1.00_0.01,blur_2,enc_auto/c167e8_db493ccb65cb4f4f9065df28fedb705f~mv2.jpg)
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखीमपुर जाते वक्त हिरासत में ले लिया गया। उन्हें लखनऊ के ईको गार्डन में ले जाया गया। बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मौके पर पहुंचे।
अखिलेश यादव ने ईको गार्डन में केंद्र और राज्य सरकार पर सबसे तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव से स्टेट टुडे टीवी की ओर से सबसे तीखे सवाल पूछे गए जिनका जवाब अखिलेश ने उतने ही तीखे अंदाज में दिया।
देखिए - अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद किस तरह सीएम योगी और पीएम मोदी पर निशाना साधा।
दोपहर बाद अखिलेश यादव को ईको गार्डन से उनके घर ले जाया गया। जहां वो हिरासत में रखे गए।
![](https://static.wixstatic.com/media/c167e8_8a18fb423c264577a4769a4a901435a9~mv2.jpg/v1/fill/w_138,h_57,al_c,q_80,usm_0.66_1.00_0.01,blur_2,enc_auto/c167e8_8a18fb423c264577a4769a4a901435a9~mv2.jpg)