google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

अखिलेश ने जी20 में 'जी' का मतलब बताया घोसी, यूजर्स ने ली मौज


लखनऊ, 10 सितंबर 2023 : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जी-20 शिखर सम्मेलन के बीच इंटरनेट मीडिया एक्स पर व्यंग्य किया। उन्होंने लिखा, 'कोई पूछ रहा है जी-20 में जी का मतलब घोसी है क्या?'

अखिलेश ने यह पोस्ट मऊ जिले में घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा की जीत के अगले दिन शनिवार को किया है। उन्होंने घोसी को जी-20 से जोड़ते हुए इशारों में भाजपा सरकार पर हमला बोला है। घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42759 वोटों से हराया है।

लगातार पीछे चल रहे थे बीजेपी प्रत्याशी

सपा विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान लगातार पीछे चल रहे थे। वहीं सपा के सुधाकर सिंह राउंड दर राउंड बढ़त बनाए हुए थे।

आखिरी राउंड की काउंटिंग के बाद सुधाकर सिंह की स्थिति और मजबूत नजर आ रही थी। अंतिम राउंड में सपा के सुधाकर सिंह ने बड़े अंतर से दारा सिंह चौहान को हरा दिया। सुधाकर सिंह की जीत के बाद सपा में जश्न का माहौल है

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0