google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल चलाकर राजनीतिक हवा देंगे अखिलेश


लखनऊ, 29 अक्टूबर 2023 : लोक सभा चुनाव से पहले तैयारियों में लगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को साइकिल चलाकर संदेश देंगे। सपा कार्यकर्ता अभिषेक यादव की लखनऊ पहुंच रही साइकिल यात्रा में अखिलेश यादव भी शामिल होंगे।

अखिलेश यादव गोसाईगंज के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे स्थल से साइकिल चलाएंगे। वह अमूल प्लांट, एचसीएल,सीजी सिटी, प्लासियो मॉल,इकाना स्टेडियम होकर बंधे से चढ़ते हुए सीधे जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल चलाएंगे। अखिलेश यादव अपने शासनकाल में बनाए गए प्रोजेक्टों से गुजरते हुए संदेश देना चाहेंगे।

जनेश्वर मिश्र पार्क में अखिलेश यादव उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इससे पहले अखिलेश यादव समाजवादी चिंतक लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआईसी गए थे। जहां एलडीए ने उनके आने से पहले गेट को बंद कर दिया था। गेट पर ताला लगाने के साथ लोहे की चादर से उसको कवर कर दिया था।

मौके पर पहुंचे अखिलेश यादव गेट को फांदकर अंदर चले गए थे। अखिलेश यादव इसी रास्ते वापस भी आए थे। यह मामला इंटरनेट मीडिया पर काफी तूल भी पकड़ा था। अब जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल चलाकर वह कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0