google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

ड्रग्स तस्करी का आरोप लगाकर चेक किया बैग और ले उड़े जेवर


लखनऊ, 3 अप्रैल 2023 : बदमाशों ने शनिवार दोपहर रायबरेली लालगंज के साकेतनगर में रहने वाले अशोक पांडेय से सोने की चेन और पांच अंगूठियां लूट लीं। अशोक पांडेय आटो में बैठने जा रहे थे तभी पीछे से आए पल्सर सवार बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए रोका।

स्मैक तस्करी का लगाया आरोप

स्मैक तस्करी का आरोप लगाकर बैग चेक करने लगे और फिर धमकाकर जेवर उतरवाए और भाग निकले। पीजीआइ पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित के मुताबिक वह अपने भाई के साथ कार से तेलीबाग पहुंचे थे। भाई को तेलीबाग चौराहे पर छोड़कर चले गए।

बदमाशों ने खुद को बताया क्राइम ब्रांच का अधिकारी

अशोक आटो पर बैठ रहे थे। इस बीच पल्सर सवार दो लोग पहुंचे। उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। ड्रग्स तस्करी का आरोप लगाकर चेकिंग के बहाने बैग छीन लिया और धमकाने लगे। दोनों बदमाशों ने कागज की पुड़िया में जेवर रखे। इसके बाद हस्ताक्षर कर बैग में रखने के लिए कहा। दोनों ने कहा कि हस्ताक्षर करके रख देंगे तो आगे कहीं चेकिंग नहीं होगी। कुछ देर बाद जब पुड़िया खोली तो उसमें पत्थर मिले।


7 views0 comments
bottom of page