पहले ही टेस्ट में फेल दिख रहा I.N.D.I.A, घोसी में मुकाबला कड़ा
- chandrapratapsingh
- Sep 8, 2023
- 2 min read

नई दिल्ली, 8 अगस्त 2023 : देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सात सीटों में यूपी की घोसी, उत्तराखंड की बगेश्वर, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, केरल की पुथुपल्ली और झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट के नतीजे आने हैं। शुरुआती रुझानों में कई सीटों में उलटफेर होता दिख रहा है। यूपी की घोसी सीट इन चुनावों में सबसे हॉट सीट मानी जा रही थी और इसी सीट पर सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।
घोसी सीट पर पिछड़ रही भाजपा
घोसी सीट पर भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान अब सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह से 7 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ रहे हैं।
I.N.D.I.A को झटका
विपक्षी पार्टीयों के I.N.D.I.A गठबंधन के लिए ये उपचुनाव (Bypoll Results 2023 LIVE Updates) लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि, इन चुनावों के शुरुआती नतीजों में भाजपा नीत एनडीए काफी आगे निकलता दिख रहा है। अभी तक सात में से 4 पर I.N.D.I.A पिछड़ रहा है।
बंगाल में ममता को झटका
बंगाल की धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर ममता को झटका लगता दिख रहा है। यहां भाजपा की तापसी रॉय 1500 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, टीएमसी के निर्मल चंद्र रॉय पिछड़ रहे हैं।
झारखंड और केरल में I.N.D.I.A गठबंधन को बढ़त
झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और केरल में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। दोनों सीटों पर भाजपा पिछड़ रही है। केरल में तो भाजपा तीसरे नंबर पर है।
त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा आगे
त्रिपुरा की दोनों सीट धनपुर और बॉक्सनगर में भाजपा को भारी बढ़त मिली हुई है। धनपुर में 30 हजार तो बॉक्सनगर में 18 हजार वोटों से भाजपा उम्मीदवार आगे है। उत्तराखंड में भी भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है।
Comments