अमित शाह का सपा व बसपा पर हमला, कहा- इन्होंने यूपी को जातीय खांचों में बांटा
- chandrapratapsingh
- Feb 28, 2022
- 1 min read

कुशीनगर, 28 फरवरी 2022 : गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव ढीले गेंदबाज हैं। केवल फुलटास फेंकते हैं। मोदी-योगी ने 2014, 2017, 2019 में चौका लगाया है। इस बार भाजपा छक्का लगाएगी। अब तक के पांच चरण के चुनाव में भाजपा ने बहुमत प्राप्त कर लिया है। छठवें व सातवें चरण में 300 पार की सरकार बनने जा रही है। 2013 में यहीं से पार्टी ने अपना विजय अभियान शुरू किया था और 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। वह कुशीनगर बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान में भाजपा प्रत्याशी पीएन पाठक के समर्थन में सोमवार को चुनावी सभा के संबोधित कर रहे थे।
योगीकी सरकार बनीतो माफियामुक्त हुआयूपी
गृहमंत्रीने बसपा, सपा, कांग्रेस पर सामूहिकहमला बोलते हुएकहा कि इनकीसरकारों ने उप्रके विकास कोजाति के खांचोंमें बांट कररख दिया था।इसलिए प्रदेश काविकास ठप पड़गया था। मोदीकी सरकार बनीतो यूपी कासमग्र विकास हुआ। 2017 में योगी कीसरकार बनी तोप्रदेश माफियामुक्त हुआ तोकानून का राजस्थापित हुआ। अबमुख्तार, अतीक, आजम जेलमें है। कहाकि विपक्षी दलोंने दलितों कीविकास के लिएकुछ नहीं किया, केवल बातें की।भाजपा की सरकारने उनके उत्थानका कार्य किया।शौचायल, गैस सिलेंडर, निश्शुल्क विद्युत कनेक्शन और 20 से 24 घंटे बिजलीदेने का कार्यकिया है। फिरसे भाजपा कीसरकार प्रदेश मेंबनने पर किसानोंको निश्शुल्क बिजलीदी जाएगी।
Comments