google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

अर्जुन टैंक, NAG मिसाइल, ब्रह्मोस... दुनिया देख रही भारत की ताकत


नई दिल्ली, 26 जनवरी 2023 : भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस पर के मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड हो रही है। कर्तव्य पथ पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था। मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हैं। लगभग डेढ़ घंटे तक देश की सैन्य, सांस्कृतिक, लोकतांत्रिक और राजनीतिक शक्ति की जो झांकी निकलेगी। परेड में कुल आठ सैन्य दस्ते होंगे। सेना की ओर से जो टुकड़ियां मार्च करेंगी, उनमें एक मेकेनाइज्ड इन्फैंट्री, डोगरा रेजिमेंट, पंजाब रेजिमेंट, मराठा लाइट इन्फैंट्री, बिहार रेजिमेंट और गोरखा बिग्रेड शामिल हैं। एक-एक दस्ता वायुसेना व नौसेना का होगा। बीएसएफ का एक कैमल बैंड भी परेड में दिखेगा।

गुजरात की झांकी

गुजरात की झांकी में स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात थीम था

लद्दाख की झांकी

पर्यटन और लद्दाख की समग्र संस्कृति विषय पर आधारित लद्दाख की झांकी

उत्तराखंड की झांकी

उत्तराखंड की झांकी में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को दर्शाया गया है।

असम की झांकी...

असम की झांकी में मां कामाख्या का मंदिर के दृश्य को दिखाया गया है।

आंध्र प्रदेश की झांकी में 'प्रभला तीर्थम'

आंध्र प्रदेश की झांकी में मकर संक्रांति के दौरान किसानों के त्योहार प्रभला तीर्थम को दर्शाया गया है।

Republic Day 2023: NCC के दल ने किया मार्च

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर एनसीसी के लड़के और लड़कियों की टुकड़ी ने मार्च किया।

Republic Day 2023: बीएसएफ के शाही ऊंट

गणतंत्र दिवस परेड में बीएसएफ के शाही ऊंटों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

DRDO की झांकी देखिये

गणतंत्र दिवस परेड में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की झांकी।

सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी की सलामी

नौसेना ने निकाली झांकी

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की ने झांकी निकाली।

नौसेना के ब्रास बैंड ने बांधा समा

भारतीय नौसेना के ब्रास बैंड में 80 संगीतकार शामिल हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना के गीत जय भारती की धुन बजाई और मार्च किया।

AKASH मिसाइल सिस्टम

27 वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम, अमृतसर एयरफील्ड का नेतृत्व कैप्टन सुनील दशरथ और 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने किया।

ब्रह्मोस मिसाइल

लेफ्टिनेंट प्रज्वल कला के नेतृत्व में 861 मिसाइल रेजीमेंट की ब्रह्मोस की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर परेड में भाग लिया।

लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट की टुकड़ी ने किया मार्च

<