google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

यूपी की 80 सीटों के लिए BJP ने बनाया रोडमैप


ree

लखनऊ, 23 जुलाई 2023 : अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि आने वाले दिनों में जिम्मेदारियां व चुनौतियां और बढ़ेंगी। ऐसे में प्रत्येक कार्यक्रम व अभियान की पूर्व तैयारी एवं कार्यक्रम को कैसे जमीं पर उतारा जाए उसका रोडमैप बनाने के साथ हर चुनौती से निपटने का तंत्र तैयार किया जाए। उन्होंने महानगर व जिला अध्यक्षों में बदलाव पर भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ चर्चा की।

इसके अलावा महा जनसंपर्क अभियान में आम लोगों के घर तक पहुंचने के लिए इस संपर्क अभियान को और मजबूती से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। संतोष शनिवार को दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता तथा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रदेश पदाधिकारी तथा क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक में महा-जनसंपर्क अभियान की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि महा-जनसंपर्क अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के नौ वर्षों की योजनाएं तथा सरकार के साहसिक निर्णय जन-जन तक पहुंचे हैं। यही 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की लक्ष्य प्राप्ति का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई ने डेढ़ माह से अधिक समय तक अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाने में सामूहिकता में काम किया है।

इसी तरह सहभागिता, समन्वय, सहयोग को कार्य का आधार बनाकर आगे भी काम करना है। उन्होंने कहा कि महा-जनसंपर्क अभियान की सफलता के लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के साथ ही प्रदेश के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसके तहत घर-घर संपर्क अभियान, लोकसभा रैलियां, व्यापारी सम्मेलन, प्रबुद्ध सम्मेलन, संपर्क से समर्थन सहित सभी कार्यक्रमों व अभियानों में उत्तर भाजपा का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। इसके साथ ही लोकसभा प्रवास योजना के तहत पिछले चुनाव में हारने वाली 14 लोकसभा सीटों में चलाए गए कार्यक्रमों व अभियान की समीक्षा की। उन्होंने इन सीटों में और मेहनत करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया की प्रदेश तथा क्षेत्रीय टीम के साथ बैठक में मार्गदर्शन दिया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने संगठनात्मक अभियान, कार्यक्रम, निकाय चुनाव तथा सहकारिता चुनाव की चर्चा की। उन्होंने कहा कि महा-जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रही है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी।

हरियाणा में होगी जिला पंचायत अध्यक्षों की कार्यशाला

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि पार्टी के निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों की कार्यशाला हरियाणा में की जाएगी। साथ ही पार्टी के निर्वाचित सभी जिला पंचायत सदस्यों की कार्यशाला अगस्त माह में क्षेत्रवार आयोजित होगी। पार्टी के क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम के महापौर, पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद तथा नगर पंचायतों के अध्यक्ष व पार्षदों के प्रशिक्षण के लिए कार्यशालाएं आयोजित करने के लिए चर्चा हुई।


Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0