google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

भाजपा के जिन पंचायत प्रतिनिधियों के लिए केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम था वही नहीं पहुंच


मुरादाबाद, 10 जुलाई 2022 : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने मुरादाबाद प्रवास के दौरान शनिवार को अनेक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई। प्रमुख कार्यक्रम पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पंचायत भवन में आयोजित किया गया था। लेकिन उसमें पंचायत प्रतिनिधि ही नहीं पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यालय पर प्रभावी मतदाता की बैठक में प्रतिभाग किया। इसमें महानगर के चिकित्सक और सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल हुए। उनसे मोदी और योगी सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने की अपील की।

बैठक में पंचायती राज मंत्री उप्र सरकार मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, नगर विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल एमएलसी सतपाल सिंह सैनी, एमएलसी गोपाल अंजान, वाइपी सिंह, अशोक पाल, राजन विश्नोई, विशाल त्यागी, श्याम बिहारी शर्मा, संजय ढाका, डा. सीपी सिंह, डा. विनीत गर्ग, डा. रचना सिंह आदि लोग शामिल हुए।

इसके बाद गुरु जंभेश्वर धाम लोदीपुर पहुंचकर दर्शन किए। लोदीपुर धाम में हुई सभा में कहा कि विश्नोई समाज अपनी संस्कृति को बचाते हुए अपने समाज की उन्नति कर रहा है। उनकी मान्यताओं और संस्कृति को बचाने में सरकार हर संभव सहयोग करेगी। जिला कार्यालय पर सभी मोर्चों की बैठक की गई।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सभी मोर्चा मिलकर कार्य करें तो समाज का कोई भी वर्ग पार्टी से दूर नहीं हो सकता। मोर्चा के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी समझाईं। संचालन प्रिया अग्रवाल ने किया। विजया पंडित, अरुण पंडित, सत्येंद्र चौधरी, अनुज विश्नोई, वीर सिंह सैनी, अभिषेक चौबे, दीपक चौधरी, आदेश चौधरी, सिंपल चौहान, राजबाला सैनी, रीता सिंह, सरिता, सुमन सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

3 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0