google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

कानपुर में हारी हुई सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, जीती हुई सीटों पर बेपरवाही


कानपुर, 1 अगस्त 2023 : प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए भाजपा ने इस बार पूरी ताकत झोंकी। इसमें पार्टी ने अपनी हारी हुई सीटों पर तो अच्छा कार्य करते हुए बूथ संख्या से भी बढ़कर आयोजन किए लेकिन जीती हुई सीटों पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

खासतौर पर किदवई नगर, बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्र में जहां सभी बूथों पर कार्यक्रम ही नहीं सुने गए। सबसे खराब स्थिति बिल्हौर की रही, जहां 433 बूथों में से मात्र 277 पर ही कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलों के हिसाब से देखा जाए तो कानपुर की तीनों जिला इकाइयों में उत्तर जिले की स्थिति सबसे अच्छी रही। जहां 1,256 बूथों पर 3,052 स्थानों पर मन की बात सुनी गई। दक्षिण में यह स्थिति 1,139 बूथों पर मात्र 1,217 रही और ग्रामीण जिले में 1,214 बूथ पर 1,030 संख्या पर ही सिमट गई।

इस सीटों पर अच्छी रही कार्यक्रम की स्थिति

भाजपा ने अपनी हारी हुई कैंट, सीसामऊ और आर्यनगर विधानसभा सीटों में 906 बूथों में 1,988 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भी सबसे अच्छी स्थिति आर्यनगर की रही जहां 292 बूथों में 915 स्थानों पर मन की बात सुनी गई। सीसामऊ में 275 बूथ में 634 और कैंट में 339 बूथ में 439 स्थानों पर आयोजन हुए।

पार्टी ने हारी विधानसभा सीटों के 906 बूथ में 1,988 स्थानों पर आयोजन किया, वहीं जीती सात सीटों के 2,703 बूथों में मात्र 3,211 स्थानों पर आयोजन हुए। सभी 10 विधानसभा क्षेत्र के आंकड़े देखे जाएं तो आर्यनगर में सबसे ज्यादा 915 स्थानों पर कार्यक्रम देखा गया।

जिलावार आंकड़े

उत्तर के विधानसभा क्षेत्र बूथ आयोजन स्थल

सीसामऊ 275 634

आर्यनगर 292 915

गोविंद नगर 350 818

कल्याणपुर 339 585

कुल योग 1,256 3,052

दक्षिण के विधानसभा क्षेत्र बूथ आयोजन स्थल

कैंट 339 439

किदवई नगर 350 303

महाराजपुर 450 475

कुल योग 1,139 1,217

ग्रामीण के विधानसभा क्षेत्र बूथ आयोजन स्थल

बिठूर 415 441

घाटमपुर 366 312

बिल्हौर 433 277

कुल योग 1,214 1,030

1 view0 comments

Comentarios


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0