google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

निकाय चुनाव के मैदान में ताल ठोंकने में BJP अव्वल, कांग्रेस-सपा और बसपा के उम्‍मीदवार कम


लखनऊ, 30 अप्रैल 2023 : डबल इंजन की भाजपा सरकार ने इस बार के नगरीय निकाय चुनाव के रण में ताल ठोंकने के मामले में सभी पार्टियों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में 58.62 प्रतिशत प्रत्याशी उतारने वाली भाजपा ने इस बार करीब 15 प्रतिशत अधिक उम्मीदवारों को खड़ा किया है। इस चुनाव में 73.30 प्रतिशत सीटों पर कमल नजर आएगा।

राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस ने पिछले चुनाव से भी इस बार 5.26 प्रतिशत कम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। उसने इस बार केवल 20.39 प्रतिशत सीटों पर ही प्रत्याशी खड़ा किए हैं। यानी चुनाव से पहले ही कांग्रेस 79.61 प्रतिशत सीटों में लड़ाई से बाहर हो गई है। दूसरी राष्ट्रीय पार्टी बसपा ने भी पिछले चुनाव से 4.47 प्रतिशत व सपा ने 2.86 प्रतिशत कम प्रत्याशी उतारे हैं।

बसपा ने पिछले चुनाव में 30.26 प्रतिशत प्रत्याशी उतारे थे जबकि इस चुनाव में उसके 26 प्रतिशत प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में मोर्चा ले रहे हैं। समाजवादी पार्टी की बात की जाए तो वह भी 64.38 प्रतिशत सीटों पर लड़ाई में नहीं है। यानी उसने भी केवल 35.62 प्रतिशत प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में खड़ा किए हैं। पिछले चुनाव में साइकिल 38.48 प्रतिशत सीटों पर नजर आई थी। भाजपा ने इस बार पसमांदा मुस्लिमों को प्रत्याशी बनाकर बड़ा दांव खेला है।

ऐसी सीटों पर भी भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं जहां से वह कभी चुनाव नहीं जीती है। भाजपा की तुलना में दूसरे दल प्रत्याशी उतारने के मामले में हिम्मत नहीं जुटा पाए। इस बार निकाय चुनाव में कुल 83507 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा कुल 14,648 पदों में से 10763 स्थानों पर प्रत्याशी लड़ा रही है। सपा 5231, कांग्रेस महज 2994 तथा बसपा 3787 स्थानों पर ही प्रत्याशियों को खड़ा किया है।

यदि 17 नगर निगमों में देखा जाए तो सपा 24.50 प्रतिशत पार्षद की सीटों में चुनाव लड़ने से पहले ही बाहर हो गई है। बरेली मेयर सीट भी सपा नहीं लड़ रही है उसने यहां निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दिया है। मेयर के अलावा नगर निगमों में 1420 पार्षद की सीटे हैं। सपा ने 1085 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। बसपा 828 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस 879 सीटों पर किस्मत आजमा रही है।

भाजपा सबसे अधिक 1389 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दो सीटों पर उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) व 21 सीटों पर निषाद पार्टी चुनाव मैदान में है। सपा की सहयोगी रालोद 324 स्थानों पर चुनाव लड़ रही है।199 नगर पालिका परिषद की कुल 5526 सीटों में भाजपा 3998 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सपा 1884 सीटों पर ही नजर आएगी। बसपा 1357 व कांग्रेस महज 1090 सीटों पर प्रत्याशी लड़ा रही है। इसी प्रकार 544 नगर पंचायतों की 7721 सीटों में भाजपा ने 5346 पर प्रत्याशी उतारे हैं। सपा ने 2262, बसपा 1602 व कांग्रेस ने 2262 प्रत्याशी खड़े किए हैं।

निकाय चुनाव में प्रमुख दलों के प्रत्याशी

राजनीतिक दल-कुल पद-प्रत्याशी उतारे-प्रतिशत

भाजपा-14684-10763-73.30 प्रतिशत

सपा-14684-5231-35.62 प्रतिशत

बसपा-14684-3787-25.79 प्रतिशत

कांग्रेस-14684-2994-20.39 प्रतिशत

वर्ष 2017 के चुनाव में प्रमुख दलों के प्रत्याशी

राजनीतिक दल-कुल पद-प्रत्याशी उतारे-प्रतिशत

भाजपा-12647-7414-58.62 प्रतिशत

सपा-12647-4867-38.48 प्रतिशत

बसपा-12647-3827-30.26 प्रतिशत


2 views0 comments

Comentários


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0