लखनऊ, 25 दिसम्बर 2022 : भारतीय जनता पार्टी ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजेपयी की जयंती को पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया। जिला स्तर पर आयोजित सुशासन दिवस गोष्ठियों के माध्यम से पार्टी ने श्रद्धेय अटल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा के साथ सुशासन की प्रतिबद्धता से कार्य कर रही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों व योजनाओं के साथ संवाद किया।
श्रद्धेय अटल को कृतज्ञ नमन के साथ प्रारम्भ हुए सुशासन दिवस कार्यक्रमों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुलंदशहर तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर व बृजेश पाठक ने लखनऊ में सुशासन के संकल्प और उस संकल्प की पूर्णता के लिए मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों व मजबूत कानून व्यवस्था को गोष्ठियों में साझा किया। इसके साथ ही केन्द्र सरकार के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रदेश सरकार के मंत्री, जिला प्रभारी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशासन का संदेश लेकर जिला में आयोजित सुशासन दिवस गोष्ठियों में पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुलंदशहर के नुमाइश ग्राउंड स्थित निकुंज हॉल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर पुष्पार्चन करके कृतज्ञ नमन किया।
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सुशासन दिवस गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी एवं बिजली की सुविधा मुहैया कराई है। आतंकवाद को जड़ से समाप्त किया है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण हुआ है और राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। पहले 18000 गांव में बिजली नहीं थी आज ऐसा कोई गांव नहीं है जहां बिजली ना हो। बिजली वितरण की प्रभावी व्यवस्था भाजपा सरकार ने सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करके जनसामान्य की रक्षा की।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार देश को आर्थिक, समाजिक, सांस्कृतिक व सामरिक रूप से शक्तिशाली बनाने के लिए कार्य कर रही है। जन-जन की आत्मनिर्भरता से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की प्रत्येक योजना व निर्णय में समाहित है। चौधरी ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पोखरण में परमाणु शक्ति परीक्षण करके पूरे विश्व को भारत की ताकत से परिचय कराया था। श्रद्धेय अटल जी का जीवन भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजेपई जी की जन्म जयंती पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर आगरा, स्मृति ईरानी अमेठी, पंकज चौधरी महराजगंज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी देवरिया, सूर्य प्रताप शाही आगरा जिला, स्वतंत्र देव सिंह बाराबंकी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य प्रयागराज महानगर, पंकज सिंह मेरठ जिला व महानगर, विजय बहादुर पाठक कानपुर देहात, कान्ता कर्दम गाजियाबाद जिला, सलिल विश्नोई झांसी महानगर, सतपाल सैनी गौतमबुद्धनगर, नीलम सोनकर गोरखपुर महानगर, प्रकाश पाल हरदोई, संतोष सिंह बरेली जिला व आंवला, देवेन्द्र सिंह चौधरी हाथरस, बृजबहादुर शाहजहांपुर जिला व महानगर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला लखनऊ जिला, अमरपाल मौर्य सीतापुर, सुब्रत पाठक प्रतापगढ़, अनूप गुप्ता बस्ती, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी सीतापुर, संजय राय अमेठी, चन्द्रमोहन सहारनपुर महानगर, शंकर गिरी सुल्तानपुर, अंजुला माहौर मथुरा महानगर, मीना चौबे चन्दौली, विजय शिवहरे मथुरा जिला, शंकर लाल लोधी लखीमपुर, डॉ. शकुन्तला चौहान लालगंज, अनामिका चौधरी मीरजापुर, अमित वाल्मीकि गाजियाबाद महानगर, डीपी भारती पीलीभीत जिले में सुशासन दिवस गोष्ठियों को संबोधित किया।
प्रदेश महामंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री श्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, धर्मपाल सिंह बदायूं, अरविन्द कुमार शर्मा अयोध्या महानगर, दयाशंकर मिश्र दयालु गाजीपुर, धर्मवीर प्रजापति बरेली महानगर, असीम अरूण कन्नौज, दानिश आजाद अंसारी अम्बेडकर नगर, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रांशुदत्त द्विवेदी इटावा, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह बलिया, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य फर्रूखाबाद, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा नरेन्द्र कश्यप सहारनपुर जिला, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रामचन्द्र कन्नौजिया फतेहपुर में सुशासन के संदेश के साथ सुशासन दिवस गोष्ठी को संबोधित किया।
गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकान्त माहेश्वरी आगरा महानगर, मानवेन्द्र सिंह औरैया, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह गोरखपुर जिला, मोहित बेनिवाल बिजनौर, राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह मछलीशहर, सीमा द्विवेदी कौशाम्बी, राम सकल राजभर सोनभद्र, मिथलेश कुमार कन्नौज, बृज लाल बांदा, बाबू राम निषाद जालौन, अशोक बाजपेई बहराइच, डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल सिद्धार्थनगर, हरद्वार दुबे एटा, विजयपाल सिंह तोमर बागपत, अनिल अग्रवाल हापुड, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह संतकबीर नगर, अध्यक्ष पैक्सफेड श्री वीरेन्द्र तिवारी रायबरेली, अध्यक्ष अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम डॉ. लाल जी प्रसाद निर्मल अयोध्या जिला में श्रद्धेय अटल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जनसंवाद के साथ नरेन्द्र मोदी व योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं, मजबूत कानून व्यवस्था तथा सरकार के मजबूत निर्णयों पर चर्चा की।
Commentaires