google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

BJP विभाजन पैदा करने और छद्म राष्ट्रवादी मुद्दों की आड़ में छिप रही

chandrapratapsingh

लखनऊ, 8 अगस्त 2023 : कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर कांग्रेसी उत्साह से लबरेज रहे। कांग्रेसियों ने प्रदेश के सभी जिलों में पदयात्रा निकाली। विभिन्न जिलों में निकाली गई पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित तमाम नेता शामिल हुए। इसी क्रम में प्रयागराज में लंबे समय बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का आनंद भवन पर जमघट हुआ।

भाजपा की डबल इंजन सरकार अपनी जवाबदेही से भाग रही

यहां भारत जोड़ो यात्रा की स्मृति में पदयात्रा का नेतृत्व अजय राय ने किया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के साथ कार्यकर्ता उत्साह के साथ उसमें शामिल हुए। पदयात्रा के जरिए पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का डरो मत का संदेश लोगों को दिया। अजय राय ने कहा कि आम लोग बेतहाशा महंगाई-बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। वहीं, भाजपा की डबल इंजन सरकार अपनी जवाबदेही से भाग रही है।

मोदी सरकार हताश और निराश

इसी कारण भाजपा समाज में विभाजन पैदा करने और छद्म राष्ट्रवादी मुद्दों की आड़ में छिप रही है। हमारा भारत ही इंडिया, हिन्द और हिंदुस्तान है। इस पर राजनीतिक शोशेबाजी करने की बजाय भाजपा को मंहगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, मणिपुर के मामलों, किसानों की एमएसपी सहित अदाणी मामले में जेपीसी जांच जैसे भ्रष्टाचार के मामलों पर मुंह खोलना चाहिए। वहीं, प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार हताश और निराश है। घबराहट में बचकाने मुद्दों में देश को उलझाना चाहती है।

लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस

प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि यात्रा निकालकर और तिरंगा झंडा के साथ राष्ट्रगान कर भारत जोड़ो यात्रा के आदर्श प्रेरणा और उद्देश्य पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में जीत की सफलता का अप्रत्याशित प्रदर्शन करेगी।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0