google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

'सामाजिक सद्भाव खत्म कर रही भाजपा, रहें सावधान'


लखनऊ, 17 दिसंबर 2023 : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कार्यकर्ता के साथ बैठक में भाजपा पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ रही है। समाज में नफरत फैलाना भाजपा का एजेंडा है। इस पार्टी ने बांटो व राज करो की नीति अंग्रेजों से सीखी है। ऐसे में सपा कार्यकर्ता इससे सावधान रहें। वह गरीबों, नौजवानों, किसानों व महिलाओं के मुद्दों को जोर-शोर से उठाएं।

लोकतंत्र व संविधान को कमजोर किया जा रहा है

राजधानी स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए यानी पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों के विरूद्ध षड़यंत्र रच रही है। हमें इससे सावधान होना होगा। जातिवार गणना से ही लोगों को न्याय मिल सकता है। लोकतंत्र व संविधान को कमजोर किया जा रहा है और सपा इसे बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

लोकसभा चुनावों में आइएनडीआइए व पीडीए को सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी आदत से मजबूर है और वह सपा शासनकाल में कराए गए कार्यों को अपनी उपलब्धियों में गिनाकर वाह-वाही लूट रही है। लोग भाजपा सरकार से ऊब चुके हैं और आगामी लोकसभा चुनावों में आइएनडीआइए व पीडीए को सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं। बैठक में विशेष रूप से पसमांदा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी व प्रतिनिधि शामिल हुए। अनीस मंसूरी ने कहा कि अखिलेश यादव ही पिछड़े मुसलमानों के असली हितैषी हैं। बैठक में हाजी अंजुम अली व महबूब आलम लारी आदि मौजूद रहे।

 

0 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0